{"_id":"5e2a842c8ebc3e4b3a57ab30","slug":"pgi-chandigarh-decision-regarding-ct-scan-fees-in-emergency","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहतः पीजीआई चंडीगढ़ की इमरजेंसी में अब नहीं देना पड़ेगा सीटी स्कैन शुल्क, एक शर्त होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहतः पीजीआई चंडीगढ़ की इमरजेंसी में अब नहीं देना पड़ेगा सीटी स्कैन शुल्क, एक शर्त होगी
Fri, 24 Jan 2020 11:16 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
पीजीआई चंडीगढ़ प्रशासन ने इमरजेंसी में दाखिल मरीजों के सीटी स्कैन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे कईयों को बड़ी राहत मिलेगी। दाखिल मरीज से पहले 24 घंटे के दौरान कराए सीटी स्कैन का कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। पीजीआई ने इस शुल्क को माफ करने का निर्णय लिया है।
यह फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि इमरजेंसी में इलाज के दौरान मरीज को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस फैसले से पहले मरीज को 300 रुपये देने पड़ते थे और लंबी लाइन में भी खड़ा होना पड़ता था। सीटी स्कैन एक प्रकार का डायग्नोस्टिक टेस्ट है, जो शरीर की आंतरिक संरचनाओं का विश्लेषण करने के लिए किया जाता है।
इससे सिर या रीढ़ की स्थिति की पहचान करने में मदद कर मिलती है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि कंट्रास्ट सीटी स्कैन में रोगियों को इसमें उपयोग आने वाली सामग्री का भुगतान करना पड़ेगा। कंट्रास्ट सीटी स्कैन के मैटेरियल खरीदने में 300 से 800 रुपये देना होगा।
विज्ञापन
पीजीआई डायरेक्टर प्रो. जगतराम का कहना है कि मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी से मुक्त करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। यह बहुत ही सकारात्मक कदम है, जो आपातकालीन रोगियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। इससे पहले एक्सरे और अल्ट्रासाउंड भी मुफ्त होते रहे हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsChandigarh/