फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI Chandigarh Decision Regarding CT Scan Fees in Emergency

राहतः पीजीआई चंडीगढ़ की इमरजेंसी में अब नहीं देना पड़ेगा सीटी स्कैन शुल्क, एक शर्त होगी

Fri, 24 Jan 2020 11:16 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 24 Jan 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
PGI Chandigarh Decision Regarding CT Scan Fees in Emergency
फाइल फोटो
पीजीआई चंडीगढ़ प्रशासन ने इमरजेंसी में दाखिल मरीजों के सीटी स्कैन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे कईयों को बड़ी राहत मिलेगी। दाखिल मरीज से पहले 24 घंटे के दौरान कराए सीटी स्कैन का कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। पीजीआई ने इस शुल्क को माफ करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


यह फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि इमरजेंसी में इलाज के दौरान मरीज को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस फैसले से पहले मरीज को 300 रुपये देने पड़ते थे और लंबी लाइन में भी खड़ा होना पड़ता था। सीटी स्कैन एक प्रकार का डायग्नोस्टिक टेस्ट है, जो शरीर की आंतरिक संरचनाओं का विश्लेषण करने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन


इससे सिर या रीढ़ की स्थिति की पहचान करने में मदद कर मिलती है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि कंट्रास्ट सीटी स्कैन में रोगियों को इसमें उपयोग आने वाली सामग्री का भुगतान करना पड़ेगा। कंट्रास्ट सीटी स्कैन के मैटेरियल खरीदने में 300 से 800 रुपये देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई डायरेक्टर प्रो. जगतराम का कहना है कि मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी से मुक्त करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। यह बहुत ही सकारात्मक कदम है, जो आपातकालीन रोगियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। इससे पहले एक्सरे और अल्ट्रासाउंड भी मुफ्त होते रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsChandigarh/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed