{"_id":"6685f5060d0e7123b2003fdc","slug":"pgi-appointed-prof-rk-ratho-as-dean-chandigarh-news-c-16-pkl1043-460091-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीजीआई ने प्रो. आरके राठो को बनाया डीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीजीआई ने प्रो. आरके राठो को बनाया डीन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई ने प्रो. आरके राठो को डीन के पद पर नियुक्त कर दिया है। डीन के पद पर तीन महीने पहले प्रोफेसर सुरजीत सिंह को नियुक्त कर दिया गया था, लेकिन उनकी नियुक्ति को पूर्व डीन प्रो. नरेश पांडा ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) में चुनौती दे दी थी। इसके बाद कैट ने प्रोफेसर सुरजीत की नियुक्ति पर रोक लगा दी थी। बुधवार को इस मामले की कैट में सुनवाई थी और बेंच ने पीजीआइ निदेशक को याचिका का निपटारा होने तक किसी और प्रोफेसर को डीन लगाने के लिए अधिकृत कर दिया था। कैट का फैसला आने के तुरंत बाद पीजीआई ने प्रो. आरके राठो को डीन के पद पर नियुक्त कर दिया। फिलहाल प्रोफेसर पांडा की ओर से दायर याचिका पर 22 जुलाई को सुनवाई होगी।
बता दें पीजीआई में डायरेक्टर के बाद डीन एकेडमिक के पद को सबसे महत्वपूर्ण पद माना जाता है। डीन के पद पर जुलाई 2023 में ईएनटी विभाग के हेड प्रो. पांडा को नियुक्त किया गया था। लेकिन मार्च 2024 में प्रो. पांडा को डीन के पद से हटाकर प्रो. सुरजीत सिंह को नियुक्त कर दिया गया। इस नियुक्ति को चुनौती देते पांडा ने कैट में याचिका दायर कर दी। उन्होंने याचिका में बताया कि प्रो. सुरजीत सिंह पीजीआई की वरिष्ठता सूची में चौथे नंबर पर हैं और वे उनसे जूनियर हैं। इसलिए उन्होंने प्रोफेसर सुरजीत की डीन के पद पर नियुक्त पर रोक लगाने की मांग की थी।