फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   petrol pump strike in haryana

आज से पेट्रोल पंपों पर नहीं मिलेगा तेल, अनिश्चितकालीन हड़ताल

Mon, 20 Jul 2015 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Mon, 20 Jul 2015 10:19 AM IST
विज्ञापन
petrol pump strike in haryana

हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने डीजल पर वैट बढ़ाने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। आज से प्रदेशभर के पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं मिलेगा। इससे वाहन चालकों की परेशानी बढ़ जाएगी। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि जब तक डीजल पर बढ़ाए गए वैट को वापस नहीं लिया जाता, विरोध जारी रहेगा।

विज्ञापन


आज सुबह छह बजे से विरोध शुरू हो गया। सरकार पर धोखे और वादा खिलाफी के आरोप लगाते हुए हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। इस अनिश्चितकाल हड़ताल का सीधा प्रभाव जनता पर पड़ेगा।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सदस्य बेदी ने बताया कि सरकार द्वारा आश्वासन देने के बावजूद डीजल पर बढ़ाए वैट को वापस न लेने से नाराज एसोसिएशन ने यह कदम उठाया है।

उन्होंने कहा कि सीएम मनोहरलाल खट्टर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने पेट्रोल पंप मालिकों से वादा किया था कि प्रदेश में वैट नहीं बढ़ाया जाएगा। पेट्रोल पंप मालिकों से वादाखिलाफी कर सरकार ने वैट बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

2500 से अधिक पेट्रोल पंप बंद

petrol pump strike in haryana

प्रदेश में 2500 पेट्रोल पंप बेमियादी समय के लिए बंद रहेंगे। आल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (एएचपीडीए) की सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू हो रही है। एस्सार के 200 से अधिक पेट्रोल पंप संचालक भी इसमें शामिल होंगे।

गौरतलब है कि वैट को लेकर इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने दो दिन पहले हड़ताल का ऐलान किया था। रविवार को एस्सार पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष राजवीर सिंह चौहान (करनाल) ने बताया कि एएचपीडीए के आंदोलन में हम उनके साथ हैं।

एएचपीडीए के अध्यक्ष दिनेश गोयल बताया कि सोमवार सुबह छह बजे से प्रदेश के उपरोक्त सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। बता दें कि अब केवल सरकारी पेट्रोल पंप और रिलायंस पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ही इस हड़ताल से बाहर हैं। गोयल का कहना है कि हमें उम्मीद है कि रिलायंस पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन भी इस हड़ताल में शामिल हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed