{"_id":"9594f6b716de5ffda70e5470b0530357","slug":"petrol-pump-manager-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप के मैनेजर ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप के मैनेजर ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाया
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
Updated Tue, 11 Feb 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीमंदिर थाने के तहत पड़ने वाले टोका गांव में बने पेट्रोल पंप पर कार्यरत मैनेजर ने संदिग्ध हालत में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि वह निजी कारणों से परेशान थे।
पुलिस के मुताबिक, कैथल के चीका निवासी संजीव (42) टोका गांव में पेट्रोल पंप पर पिछले काफी समय से कार्यरत थे और पंप के पीछे बने कमरे में रहते थे।
रविवार रात पंप बंद होने के बाद सभी कारिंदे चले गए और संजीव अपने कमरे में चले गए। सोमवार सुबह जब पंप के कर्मचारी आए, तब तक संजीव काम पर नहीं आए थे। काफी देर तक किसी ने ध्यान नहीं दिया।
करीब 11 बजे एक कर्मचारी संजीव के कमरे में गया तो वह पंखे से फंदा लगाकर झूल रहे थे। इसके बाद सूचना पुलिस तक पहुंची और चंडीमंदिर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों को सूचित किया गया और उनके आने के बाद 174 की कार्रवाई कर परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया।