फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Petrol-diesel sales increased by a record 70 percent in one day

एक दिन में रिकॉर्ड 70 फीसदी ज्यादा हुई पेट्रोल-डीजल की बिक्री

Tue, 08 Mar 2022 01:41 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Petrol-diesel sales increased by a record 70 percent in one day
चंडीगढ़। उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण का मतदान होने के बाद सोमवार शाम को शहर के पेट्रोल पंपों वाहनों की लंबी कतार लग गई। अन्य दिनों की अपेक्षा पेट्रोल और डीजल की आज रिकॉर्ड 70 फीसदी ज्यादा बिक्री हुई। जिससे पंप संचालक काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन

सेक्टर-9 पेट्रोल पंप के मालिक सिद्धार्थ ने बताया कि सोमवार को 60 हजार लीटर पेट्रोल-डीजल की बिक्री हुई, जो उनके करियर में सबसे ज्यादा है। कई बार तो मशीनों में तेल खत्म हो गया। यह हाल शहर के कई पेट्रोल पंप पर रह। बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से दाम पूछते दिखे। शहर में यह चर्चा थी कि क्रूड ऑयल के दाम बढ़ गए हैं और मतदान भी संपन्न हो गया है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। क्योंकि चुनाव के चलते काफी समय से पेट्रोलियम कंपनी ने दाम नहीं बढ़ाए थे। हालांकि अभी तक यह तय नहीं है कि दाम कब और कितना बढ़ेगा। वहीं, जानकार ये भी बता रहे हैं कि कुछ लोगों ने पेट्रोल-डीजल को स्टॉक भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed