{"_id":"59e701f54f1c1bc1678b6500","slug":"petrol-diesal-rate-reduced-new-flight-for-nanded-delhi-flight-ticket-rate-reduced","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़वासियों को दिवाली पर दिए गए 4 तोहफे, यहां जानिए क्या?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़वासियों को दिवाली पर दिए गए 4 तोहफे, यहां जानिए क्या?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:55 PM IST
विज्ञापन
सीआईआई फेयर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के मौके पर चंडीगढ़वासियों को चार बड़े तोहफे दिए गए हैं। इससे न केवल लाइफ आसान होगी, बल्कि जेब का बोझ भी थोड़ा कम हो जाएगा।
पेट्रोल 2.74, डीजल 2.47 रुपये सस्ता
चंडीगढ़ प्रशासन ने मंगलवार को शहरवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए पेट्रोल और डीजल पर पांच फीसदी वैट घटाने का फैसला लिया है। इससे पेट्रोल 2.74, डीजल 2.47 रुपये सस्ता हो जाएगा। घटी हुई कीमत बुधवार सुबह छह बजे से लागू होगी। वैट घटाने संबंधी अधिसूचना पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की मंजूरी के बाद जारी कर दी गई।
यूटी के वित्त सचिव एके सिन्हा ने बताया कि मंगलवार मध्यरात्रि से चंडीगढ़ में पेट्रोल व डीजल के दाम घटा दिए जाएंगे। पंजाब और हरियाणा ने पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले वैट में अभी तक कोई कटौती नहीं की है। गौरतलब है कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले वैट में 5 प्रतिशत तक कटौती करने को कहा था। इसके बाद कई राज्यों ने पेट्रोल व डीजल पर वैट घटाने को लेकर प्रस्ताव पारित किए।
विमानन कंपनियों ने दिल्ली- मुंबई का किराया घटाया
फेस्टिवल सीजन में विमानन कंपनियों ने मुंबई , दिल्ली और बंगलुरू का किराया घटा दिया है। तीन दिन पहले जहां मुंबई का किराया 9 हजार रुपये था, वह अब तीन हजार रुपये हो गया है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रोज 27 फ्लाइटों का संचालन होता है। रनवे अपग्रेडेशन और रात के समय फ्लाइट नहीं होने पर इस बार यात्रियों ने बसों और टैक्सियों पर एक दिन दीवाली पर पहले घर पहुंचने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
इस कारण दिल्ली और मुंबई की फ्लाइटों के टिकट दीवाली पर रूटीन दाम से भी कम केमिल रहे हैं। टूर एंड ट्रैवेल कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि इस बार दिवाली पर दिल्ली के यात्री घर पहुंचने के लिए लोग टैक्सी और आर्डिनरी बसें अधिक ले रहे हैं। विमानन कंपनियों ने दीवाली से तीन दिन पहले दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू के टिकट तीन गुना बढ़ा दिए थे।

चंडीगढ़ से नांदेड़ साहिब के लिए शुरू होगी फ्लाइट
flights
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए वाया मुंबई कनेक्टिंग फ्लाइट 15 नवंबर से शुरू होगी। यह जानकारी मंगलवार को सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने दी। उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर राजीव गांधी भवन में नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू से मुलाकात की। इस दौरान विभाग के अधिकारी व एयरलाइंस कंपनी के मेंबर भी मौजूद थे। इसके अलावा मीटिंग में अकाली दल के कई सीनियर सदस्य भी मौजूद रहे।
चंदूमाजरा ने कहा कि इस फ्लाइट के शुरू होने से खालसा पंथ की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई। उन्होंने बताया कि लोकसभा में यह मामला बार-बार उठाया था। इसके अलावा संबंधित विभाग के मंत्रियों को मिलने की लगातार कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि अब मात्र तीन चार घंटे में सफर पूरा होगा। इससे एनआरआई व पंजाब समेत हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों के लोगों को भी फायदा होगा।
सांसद ने बताया कि हर सिख की इच्छा होती है कि वह जिंदगी में सचखंड श्री हजूर साहिब के दर्शन करें। लेकिन सफर लंबा होने के चलते लोगों की यह इच्छा पूरी नहीं हो पाती थी। अब यह सेवा मिलने से लोगों की इच्छा पूरी होगी। उन्होंने कहा कि यह सेवा मोदी सरकार की तरफ से सिख पंथ को दिया गया बढ़ा तोहफा है। उन्होंने इसके लिए विभाग के मंत्री का भी धन्यवाद किया।

न्यू चंडीगढ़ में सच होगा घर का सपना
buy flat
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने दिवाली पर शहरवासियों को एक और तोहफा देने की तैयारी की है। गमाडा ने न्यू चंडीगढ़ में इको सिटी-3 बसाने का फैसला लिया है। इसको छह गांवों की जमीन पर बसाया जाएगा। इसके तहत 322.6563 एकड़ एरिया आएगा। यह रिहायशी स्कीम रहेगी। उम्मीद है जल्द ही गमाडा द्वारा जमीन एक्वॉयर करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद इस स्कीम को लांच कर दिया जाएगा।
गमाडा के मुताबिक, इलाके में बढ़ रही आबादी व अन्य चीजों को ध्यान में रखकर गमाडा द्वारा अपने रिहायशी और व्यापारिक एरिया को बढ़ाया जा रहा है। वर्ल्ड क्लास पैरामीटर इलाकों को विकसित किया जा रहा है। इस कड़ी में इको सिटी-3 को बसाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए गांव राजगढ़ 42.135 एकड़, माजरा 65. 875 एकड़, तकीपुर 113.3438 एकड़, करतारपुर 93. 6625 एकड़, कंसाला 11.65 एकड़, व होशियारपुर का 55.275 एकड़ एरिया शामिल है। इस स्कीम में पंचायत का रकबा करीब 13 एकड़ है। गांव राजगढ़ में वक्फ बोर्ड का 13 कनाल 15 मरले रकबा आता है, बाकि खेती की जमीन ली जाएगी।
नए एक्ट के माध्यम होगी जमीन एक्वॉयर
गमाडा द्वारा इन गांवों में जो जमीन एक्वॉयर की जानी है। उसके लिए जमीन मालिकों को मुआवजा 20113 में आए नए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत किया जाएगा। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
कई हाउसिंग प्रोजेक्ट बस चुके हैं न्यू चंडीगढ़
इससे पहले भी न्यू चंडीगढ़ में गमाडा द्वारा कई हाउसिंग प्रोजेक्ट स्थापित किए गए हैं। इनमें इको सिटी-1 और 2 शामिल हैं। इसके अलावा मेडिसिटी-1 और 2 के लिए भी जमीन एक्वॉयर करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उम्मीद है कि जल्द ही इस दिशा में काम शुरू हो जाएगा।
नए रोड स्थापित करने का जोरों पर
न्यू चंडीगढ़ में गमाडा द्वारा लोगों की सुविधा के लिए नए रोड भी विकसित किए जा रहे हैं। इसके अलावा रोड सेफ्टी सिस्टम को भी मजबूती से विकसित किया रहा है। गमाडा की सोच शहर का तेजी से विकास करना है।
मेट्रो स्टेशन व सुखना की तर्ज पर सिसवां डैम
न्यू चंडीगढ़ में मेट्रो स्टेशन की योजना भी प्रस्तावित है। ऐसे में वहां पर आने वाले दिनों में ट्रैफिक की समस्या नहीं आएगी। दूसरी तरफ गमाडा ने सिसवां डैम को सुखना की तर्ज पर विकसित करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। जहां पर इको हट से लेकर अन्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। गमाडा को उम्मीद है कि इससे लोगों के जीवन में बदलाव आएगा।