फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Petrol and diesel rates on sky, ride bicycle'

पेट्रो पदार्थों के बढ़े रेटों के विरोध में एनएसयूआई ने निकाली साइकिल रैली

Mon, 06 Jul 2020 12:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel rates on sky, ride bicycle'
चंडीगढ़। पेट्रो पदार्थों की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में रविवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर विरोध जताया। साथ ही जनता से अपील की कि अब वह साइकिल चलाएं क्योंकि पेट्रोल व डीजल उनकी पहुंच से बाहर हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह फेल हो गई है और जनता महंगाई से परेशान है।
विज्ञापन

एनएसयूआई सोशल मीडिया के राष्ट्रीय चेयरमैन मनोज लुबाना के नेतृत्व में साइकिल रैली सुखना लेक से शुरू हुई। इस रैली में 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। साइकिल चलाकर लोगों को संदेश दिया कि अब पेट्रोल व डीजल की गाड़ियों से चलना संभव नहीं है। यह रैली सेक्टर-17 में जाकर खत्म हुई। लुबाना ने कहा कि इसी सरकार के नेता पहले महंगे पेट्रो रेटों पर सड़कों पर आ जाते थे लेकिन आज वह गायब हैं जबकि पेट्रोल व डीजल के रेट पहले से काफी अधिक हो गए हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि साइकिल चलाएं। इससे सेहत भी सुधरेगी और महंगाई से राहत भी मिलेगी। इस दौरान कार्यकर्ता साइकिलों पर पोस्टर पर संदेश लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन

बाक्स (फोटो समेत)
कजहेड़ी में आप कार्यकर्ताओं के साथ किसानों ने किया प्रदर्शन
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पेट्रो पदार्थों की बढ़ी कीमतों के विरोध में कजहेड़ी गांव में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय किसान भी सड़कों पर उतर आए। केंद्र सरकार को बढ़ी कीमतों के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र की सरकार को किसान विरोधी बताया। साथ ही बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम छह बजे कजहेड़ी गांव की सड़कों पर पेट्रो पदार्थों की बढ़ी कीमतों के खिलाफ आप कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं को स्थानीय किसानों ने भी समर्थन दिया। किसानों जगमाल सिंह ने बताया कि डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी से उनकी खेती करने में लागत बढ़ गई है। इससे उन्हें भारी नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार को किसानों के हितों को देखते हुए जल्द ही फैसला वापस लेना चाहिए। वार्ड नंबर 12 के अध्यक्ष शकील मोहम्मद ने बताया कि केंद्र सरकार जनता को लूटकर खजाना भरने का काम करने में लगी हुई है, जनता के हितों से उसका कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने बताया कि पेट्रो पदार्थों की बढ़ी कीमतों को जब तक सरकार वापस नहीं लेगी उसका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed