{"_id":"62f26c89d7eca609580ea0ba","slug":"petition-filed-against-punjabi-singer-mankirat-aulakh-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 रफलां गाने पर घिरे मनकीरत औलख: पंजाबी गायक के खिलाफ याचिका दाखिल, अदालत ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 रफलां गाने पर घिरे मनकीरत औलख: पंजाबी गायक के खिलाफ याचिका दाखिल, अदालत ने जारी किया नोटिस
Tue, 09 Aug 2022 07:52 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 09 Aug 2022 07:52 PM IST
सार
याचिकाकर्ता वकील सुनील मल्लन ने अदालत से निवेदन करते हुए कहा है कि उक्त गाने को सोशल मीडिया से हटाया जाए। साथ ही हर्जाना भी लगाया जाए और उसे एडवोकेट वेलफेयर फंड में जमा कराया जाए।
विज्ञापन
पंजाबी गायक मनकीरत औलख।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक मनकीरत औलख की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। जिला अदालत के वकील सुनील मल्लन ने अदालत में एक याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि औलख अपने गाने 8 रफलां के जरिए वकीलों की छवि खराब कर रहे हैं। याचिका की सुनवाई के दौरान उन्होंने अदालत को बताया कि इस गाने में कथित रूप से वकीलों के लिए आपत्तिजनक शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
अदालत ने याचिका की सुनवाई करने के बाद मनकीरत को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई आठ सितंबर को होगी। याचिकाकर्ता वकील सुनील मल्लन ने अदालत से निवेदन करते हुए कहा है कि उक्त गाने को सोशल मीडिया से हटाया जाए। साथ ही हर्जाना भी लगाया जाए और उसे एडवोकेट वेलफेयर फंड में जमा कराया जाए।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला के गाने के खिलाफ भी गए थे कोर्ट
वकील सुनील मल्लन ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गाने संजू के खिलाफ भी याचिका लगाई थी। हालांकि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद अब अन्य लोगों को पार्टी बनाकर यह केस चलेगा।
विज्ञापन