मल्लिका की ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ पर नहीं लगेगी रोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत की आने वाली फिल्म ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ में तिरंगे के अपमान के मामले में दायर याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया है।
याचिकाकर्ता ने इस फिल्म के पोस्टर में तिरंगे व अशोक चक्र के अपमान का हवाला दिया था और फिल्म को प्रदर्शित करने से रोकने की मांग की थी। चंडीगढ़ की जिला अदालत द्वारा याचिका खारिज करने के बाद उनका कहना है कि वह इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे।
वीरवार को जिला अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई। सामाजिक कार्यकर्ता सोनिया मट्टू ने फिल्म अभिनेत्री मल्लिका शेरावत और निर्माता-निर्देशक केसी बोकाड़िया के खिलाफ याचिका दायर की थी।
राष्ट्रीय ध्वज के साथ विवादस्पद पोज में मल्लिका
याचिका में सेंसर बोर्ड, चंडीगढ़ प्रशासन और एसएसपी को भी पार्टी बनाया गया था। याचिका में फिल्म के उस विवादित पोस्टर को भी हटाने की मांग की गई थी, जिसमें मल्लिका शेरावत को कार के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज के साथ विवादस्पद पोज में दिखाया गया है।
याचिका में फिल्म के प्रचार से जुड़े किसी भी तरह के पोस्टर, ट्रेलर और विज्ञापन पर तब तक रोक लगाने की मांग की गई थी, जब तक विवादित दृश्य और पोस्टर को हटाया नहीं जाता।
सेंसर बोर्ड की ओर से पेश हुए वकील ने बताया कि फिल्म की ओर से उनसे अभी कोई प्रमाणपत्र नहीं लिया गया है। जब उनके पास आवेदन आएगा, तब इसकी जांच की जाएगी।