फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   personnel posted in security of Gurmeet Ram Rahim filed petition challenging Haryana government decision not to allow courses for promotion

चंडीगढ़: राम रहीम की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को नहीं मिल रही पदोन्नति, सरकार ने हाईकोर्ट में कहा-निलंबित हैं 

Sun, 01 May 2022 03:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 01 May 2022 03:58 PM IST
सार

याची ने बताया कि भले ही वह निलंबित हैं और उनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है लेकिन कोर्स करने का हक उनसे नहीं छीना जा सकता है। याची ने अपील की कि हरियाणा सरकार को आदेश दिया जाए कि वह उसे कोर्स करने की अनुमति प्रदान करे।

विज्ञापन
personnel posted in security of Gurmeet Ram Rahim filed petition challenging Haryana government decision not to allow courses for promotion
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम की सुरक्षा में तैनात रहे कर्मियों ने पदोन्नति के लिए कोर्स की अनुमति न देने के हरियाणा सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। इस याचिका पर हरियाणा सरकार ने बताया कि यह कर्मी निलंबित हैं। राम रहीम को पंचकूला लाने के दौरान इन्होंने अधिकारियों से बदसलूकी की थी।

विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए राजेश कुमार और अन्य ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में तैनात हैं और उन्हें राम रहीम की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया था। राम रहीम को दोषी करार देने के बाद हुई हिंसा के मामले में उन पर भी एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके चलते उन्हें 2017 में  निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन


पुलिस विभाग ने पदोन्नति के लिए याचिकाकर्ताओं को चुना था लेकिन हरियाणा सरकार ने उन्हें इसके लिए कोर्स करने की अनुमति नहीं दी। याची ने बताया कि भले ही वह निलंबित हैं और उनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है लेकिन कोर्स करने का हक उनसे नहीं छीना जा सकता है। याची ने अपील की कि हरियाणा सरकार को आदेश दिया जाए कि वह उसे कोर्स करने की अनुमति प्रदान करे ताकि उनकी पदोन्नति का रास्ता साफ हो सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed