फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Person injured in road accident dies during treatment in PGI

Chandigarh News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत

Thu, 12 Oct 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Person injured in road accident dies during treatment in PGI
चंडीगढ़। मलोया में सुबह सैर करते वक्त ऑटो की टक्कर में घायल व्यक्ति ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा सोमवार सुबह धान मंडी मोड़ से कुछ दूरी पर हुआ। मृतक की पहचान मलोया कॉलोनी निवासी विक्रम (55) के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में मलोया कॉलोनी निवासी सुनीता देवी ने बताया कि सोमवार 9 अक्तूबर की सुबह 5:30 बजे उसके पति विक्रम सैर करने निकले थे। वह मलोया स्थित कृष्ण मंदिर से कॉलोनी की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह धान मंडी मोड़ से थोड़ा आगे बढ़े तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात ऑटो चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सड़क पर गिरे पति को एंबुलेंस के जरिए सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया। गंभीर चोटों के कारण उन्हें पीजीआई रैफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मलोया थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304 ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article