{"_id":"64419acefc52855e2b069ed7","slug":"permission-received-from-the-center-states-will-be-able-to-buy-kovid-vaccine-at-their-own-level-chandigarh-news-c-16-sml1026-120356-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: केंद्र से मिली अनुमति, राज्य अपने स्तर पर खरीद सकेंगे कोविड टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: केंद्र से मिली अनुमति, राज्य अपने स्तर पर खरीद सकेंगे कोविड टीका
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्र सरकार ने वीरवार को राज्यों को अपने स्तर पर कोरोना के टीके खरीदने की अनुमति दे दी है। चंडीगढ़ भी इसे लेकर जल्द फैसला लेगा क्योंकि यहां लगभग एक महीने से टीकाकरण ठप पड़ा है। वहीं शहर में प्रतिदिन लगभग 50 से ऊपर कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। केंद्र सरकार ने अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में निर्देश दिए हैं कि राज्य अब सीधा फार्मा कंपनी से टीके की खरीद कर सकते हैं। पहले टीके के लिए राज्य केंद्र सरकार पर निर्भर थे। राज्य टीकाकरण अधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि प्रशासन के दिशा-निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शहर में कोरोना के 68 नए मरीज मिले
शहर में वीरवार को कोरोना के 68 नए मरीज मिले हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 299 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 945 लोगों ने कोरोना की जांच करवाई है। इनमें 27 पुरुष और 41 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पिछले सात दिनों का क्वारंटीन पीरियड पूरा कर चुके 46 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड पर 10 मरीज भर्ती हैं।