फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Permission granted to operate Ajmer-Chandigarh Vande Bharat

Chandigarh News: अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत के संचालन की मिली अनुमति

Wed, 29 Nov 2023 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Permission granted to operate Ajmer-Chandigarh Vande Bharat
अंबाला। अजमेर से चंडीगढ़ के बीच संचालित होने वाली ट्रेन नंबर 20977/78 वंदे भारत की अधिसूचना इस हफ्ते जारी हो जाएगी। इसके बाद तुरंत प्रभाव से ट्रेन का संचालन संबंधित मार्ग पर शुरू कर दिया जाएगा। अंबाला मंडल ने इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है। वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव अंबाला कैंट और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर दिया जाएगा। इसकी सूचना भी संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ साझा कर दी गई है। वहीं चंडीगढ़ स्टेशन से अजमेर के लिए संचालन के समय रख-रखाव के लिए विशेष टीम की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ट्रेन में साफ-सफाई सहित अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रहें। मौजूदा समय में उत्तर रेलवे द्वारा दो वंदे भारत ट्रेनों का संचालन अंबाला कैंट से किया जा रहा है। इसमें से एक वंदे भारत नई दिल्ली से कटरा के बीच और दूसरी ऊना हिमाचल से नई दिल्ली के बीच संचालित हो रही है।यह होगी समय सारिणी
विज्ञापन

मौजूदा समय में ट्रेन नंबर 20977 का संचालन अजमेर से सुबह 6.20 बजे होता है, जो 11.35 बजे दिल्ली कैंट पहुंचती है। बीच रास्ते ट्रेन का ठहराव जयपुर, अलवर, रेवाड़ी व गुरुग्राम में है। वंदे भारत के चंडीगढ़ तक संचालन के दौरान अजमेर से ट्रेन सुबह 6.20 बजे रवाना होकर दिल्ली होते हुए 2.45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में चंडीगढ़ से वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर लगभग 3.15 बजे चलकर अंबाला और दिल्ली होते हुए रात 11.15 बजे अजमेर पहुंचेगी।
विज्ञापन


अजमेर-दिल्ली कैंट के बीच दौड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही चंडीगढ़ तक संचालित होगी। इसकी अधिसूचना आगामी दो चार दिन में हो जाएगी। रेलवे ने इसकी समय सारिणी पहले ही जारी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मंदीप सिंह भाटिया, मंडल रेल प्रबंधक, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed