फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Performance of Chandigarh Schools in National Achievement Survey Report

खुशी का पल: चंडीगढ़ के बच्चे हर विषय में राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले अव्वल, नैस रिपोर्ट 2021 में खुलासा

Fri, 27 May 2022 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 May 2022 12:10 AM IST
सार

स्कूली बच्चों के सीखने की क्षमता को जांचने के लिए शिक्षा मंत्रालय की ओर से प्रत्येक तीन साल में एक सर्वे कराया जाता है। इससे पहले इस तरह का सर्वे 2017 में हुआ था। हालांकि इसे 2020 में होना था लेकिन कोरोना के चलते इसे टाल दिया गया था। 

विज्ञापन
Performance of Chandigarh Schools in National Achievement Survey Report
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से जारी नेशनल असेसमेंट सर्वे रिपोर्ट -2021 (नैस) के अनुसार चंडीगढ़ के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों में हर विषय में बेहतर प्रदर्शन किया है। सर्वे स्कोर में निकाले एवरेज के अनुसार भाषा में चंडीगढ़ का 65 और देश का 57, गणित में चंडीगढ़ का 49 और देश का 42, ईडब्ल्यूएस में चंडीगढ़ का 57 और देश का 53, सामाजिक विज्ञान में चंडीगढ़ का 50 और देश का 38, नई भारतीय भाषाओं में चंडीगढ़ का 51 और देश का 41, विज्ञान में चंडीगढ़ का 49 और देश का 37 स्कोर रहा है।

विज्ञापन

  
नेशनल असेसमेंट सर्वे के तहत देशभर में तीसरी, पांचवीं, आठवीं और दसवीं के स्तर पर लर्निंग आउटकम का पता लगाने के लिए परीक्षा कराई गई थी। यह परीक्षा 12 नवंबर 2021 को देशभर में चुनिंदा विषयों को लेकर हुई। इसमें चंडीगढ़ के 106 स्कूलों के 5786 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूल शामिल थे। देशभर में परीक्षा में 34 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया जबकि इस पूरी प्रक्रिया में 5.26 लाख शिक्षक लगाए गए थे।
विज्ञापन


स्कूली बच्चों के सीखने की क्षमता को जांचने के लिए शिक्षा मंत्रालय की ओर से प्रत्येक तीन साल में एक सर्वे कराया जाता है। इससे पहले इस तरह का सर्वे 2017 में हुआ था। हालांकि इसे 2020 में होना था लेकिन कोरोना के चलते इसे टाल दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ की लड़कियों का गणित में लड़कों से खराब प्रदर्शन 
नेशनल असेसमेंट रिपोर्ट-2021 में खुलासा हुआ है कि चंडीगढ़ की कक्षा तीन, पांच और दसवीं की लड़कियों का गणित में लड़कों के मुकाबले खराब प्रदर्शन रहा है। इसके अनुसार कक्षा तीन में लड़कों का स्कोर 60 और लड़कियों का 59, कक्षा 5 में लड़कों का स्कोर 49 और लड़कियों का 48, कक्षा 8 में लड़कों का स्कोर 46 और लड़कियों का स्कोर 47, कक्षा 10 में लड़कों का स्कोर 44 और लड़कियों का स्कोर 42 रहा है। वहीं भाषा में लड़कियां आगे रही हैं। कक्षा 3 में लड़कों का स्कोर 66 और लड़कियों का 67, कक्षा 5 में लड़कों का 60, लड़कियों का 65, कक्षा 8 में लड़कों का 63 और लड़कियों का 65 और कक्षा 10 में लड़कों का 66 और लड़कियों का स्कोर 65 रहा है।  

चंडीगढ़ का अगर हर विषय में ओवरऑल स्कोर देखें तो छात्रों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। हर विषय में छात्र अव्वल हैं। इसके लिए छात्रों के साथ शिक्षकों ने भी गुणवत्ता शिक्षा में सुधार के लिए मेहनत की है। - पूर्वा गर्ग, शिक्षा सचिव, यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed