फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People who going abroad will be able to get second dose of corona vaccine before a gap of 84 days in Punjab

पंजाब सरकार ने दी ढील: विदेश जाने वालों को टीकाकरण में छूट, 84 दिन से पहले लगवा सकेंगे दूसरी खुराक

Thu, 02 Sep 2021 08:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 02 Sep 2021 08:37 PM IST
सार

विदेश जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब इन लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक के लिए 84 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पंजाब सरकार ने अब विदेश जाने वाले लोगों को 84 दिन से पहले दूसरी खुराक लेने की सुविधा प्रदान कर दी है। वहीं राज्य में हर रविवार को टीके की दूसरी खुराक लगाई जाएगी।  

विज्ञापन
People who going abroad will be able to get second dose of corona vaccine before a gap of 84 days in Punjab
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब के बहुत से लोग शिक्षा या कुछ अन्य महत्वपूर्ण कारणों से विदेश यात्रा करते हैं और महामारी के इस दौर में अंतरराष्ट्रीय यात्रा सिर्फ कोविड संबंधी पूर्व शर्तों जैसे कि कोविड की निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट या टीकाकरण प्रमाण पत्र के साथ संभव है। इन मुश्किलों को दूर करने के लिए पंजाब सरकार ने विदेश जाने वाले यात्रियों को टीकाकरण के निमयों में ढील दी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि पंजाब सरकार ने इलाज कराने विदेश जाने वाले लोगों, विदेशी नागरिक और बेहद जरूरी विदेश यात्रा करने वालों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक 84 दिन से पहले लगवाने की सुविधा प्रदान करेगी। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति को वीजा, टिकट जैसे यात्रा से संबंधित दस्तावेजों की एक कॉपी जमा करानी होगी।
विज्ञापन


रविवार को लगेगी दूसरी खुराक 
पंजाब सरकार ने सभी कोविड टीकाकरण केंद्रों में दूसरी खुराक लगाने के लिए रविवार का दिन निर्धारित किया है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि राज्य के लिए कोविड टीके की सप्लाई में तेजी आई है। रविवार को छोड़कर हफ्ते के बाकी दिन भी टीके की पहली व दूसरी खुराक लोगों को लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 13670847 के लगा टीका
पंजाब में टीकाकरण अभियान के तहत 31 अगस्त तक 1,36,70,847 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें से 32,89,210 को टीके की दोनों खुराक लगाई गई हैं और 1,03,81,637 को पहली खुराक लगी है। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से बिना किसी झिझक के टीकाकरण करवाने की अपील की है।


24 घंटे में संक्रमण से एक भी नहीं हुई मौत
पंजाब में गुरुवार को 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से एक भी मौत का मामला सामने नहीं आया है। हालांकि संक्रमण के 64 नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संक्रमण से 16435 लोगों की मौत हो चुकी है। 353 सक्रिय मामले हैं। विभिन्न अस्पतालों में भर्ती पांच संक्रमितों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। 28 को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन पर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed