{"_id":"5ec989378ebc3e90373014fe","slug":"people-want-to-roam-the-mountains-after-the-end-of-corona-chandigarh-news-pkl3760449191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना खात्मे के बाद पहाड़ों पर घूमना चाहते हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना खात्मे के बाद पहाड़ों पर घूमना चाहते हैं लोग
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के खात्मे के बाद लोग नेचर पार्क और पहाड़ी इलाकों में घूमने जाना चाहते हैं। वह भी लॉकडाउन के खत्म होने के तीन महीने के अंदर। इसके अलावा अब लोगों का मिजाज भी बदला है। लोग अब सुविधाओं के साथ रहने से ज्यादा स्वच्छता की मांग कर रहे हैं। यह रोचक तथ्य सीआईआई की तरफ से किए गए एक सर्वे में सामने आए हैं।
कोरोना वायरस के खत्म होने के बाद पर्यटन क्षेत्र कैसा होगा, इस पर लोगों की राय जानने के लिए सीआईआई ने 7 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में एक सर्वे किया। इसमें कई रोचक तथ्य सामने आए हैं। इस सर्वे में सीआईआई की तरफ से 10 सवाल पूछे गए हैं। इसमें पहला सवाल यह रहा कि कोरोना वायरस के खत्म होने के बाद लोग कब यात्रा करना पसंद करेंगे। इस पर दो तिहाई लोगों ने कहा कि वह 3 महीने के भीतर ही कहीं घूमने जाएंगे।
दूसरा सवाल रहा कि वह भारत में घूमना पसंद करेंगे या विदेश में? इस पर 71 फीसदी लोगों ने कहा कि वह भारत में ही घूमना पसंद करेंगे। तीसरे सवाल में पूछा गया कि यात्रा का मकसद क्या होगा। इस पर 33 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वह परिवार के साथ घूमना पसंद करेंगे। जबकि 28 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वह फुर्सत के पल गुजारने के लिए यात्रा करेंगे, जबकि 37.4 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वह बिजनेस के मकसद से यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
59 प्रतिशत लोग बोले- प्रोटेक्टिव गियर के साथ करेंगे यात्रा
चौथे सवाल में पूछा गया कि यात्रा के दौरान वक्त कहां रहना पसंद करेंगे। इस पर 45 प्रतिशत लोगों का मत रहा कि वह स्टार रेटेड होटल में ही रहना पसंद करेंगे। पांचवें सवाल में पूछा गया कि रहने के दौरान उनकी प्राथमिकता क्या होगी। इस पर 64 फीसदी लोगों ने कहा कि वह सुविधाओं से ज्यादा स्वच्छता को महत्व देंगे। लोगों से यह भी पूछा गया कि वह यात्रा के दौरान किस तरह की सावधानियां बरतेंगे, जिस पर 59 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वह प्रोटेक्टिव गियर का इस्तेमाल करेंगे। 21.4 फीसदी लोगों ने कहा कि वह आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करने के बाद ही यात्रा करेंगे, जबकि 15 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वह मेडिकल चेकअप भी कराएंगे।
जहां कोरोना का सबसे कम प्रभाव, वहां जाना चाहते हैं लोग
लोगों से यह भी पूछा गया कि भारत के अंदर यात्रा करने के दौरान क्या वह उन क्षेत्रों में जाएंगे, जहां पर कोरोनावायरस का प्रभाव सबसे कम पड़ा है। 77 प्रतिशत लोगों ने इसका जवाब हां में दिया है, जबकि 18 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। लोगों से यह भी पूछा गया कि वह किस तरह की जगह पर जाना पसंद करेंगे, इस पर 36.7 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वह नेचर पार्क जैसी जगह पर जाना पसंद करेंगे। 32 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वह पहाड़ी इलाकों में जाना पसंद करेंगे। यहां 5 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वह धार्मिक जगह पर जाएंगे जबकि 6 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वह हेरिटेज साइट पर जाएंगे। सीआईआई की तरफ से यह सर्वे चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कराया गया है।