{"_id":"64a09025ae807532a0096cc5","slug":"people-upset-due-to-theft-and-snatching-said-police-should-immediately-rein-chandigarh-news-c-16-sml1026-178197-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चोरी और झपटमारी से लोग परेशान, कहा- पुलिस तुरंत लगाए लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चोरी और झपटमारी से लोग परेशान, कहा- पुलिस तुरंत लगाए लगाम
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहरवासी सड़कों पर अवैध विक्रेताओं समेत देर रात तक खुली रहने वाली शराब की दुकानों के बाहर शराबियों द्वारा माहौल खराब करने और चोरी तथा झपटमारी की वारदातों से परेशान हैं। शनिवार को सेक्टर- 15 के सामुदायिक भवन में हुए स्वागत-सह-संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अपनी दिक्कतें सेक्टर 11 थाना प्रभारी ज्ञान सिंह और सेक्टर 17 थाना प्रभावी राजीव कुमार के समक्ष उठाई। सेक्टर- 15 से पार्षद सौरभ जोशी द्वारा इस संवाद कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया था। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने कानून और व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं पुलिस अधिकारियों के साथ साझा कीं। इस मौके मुख्य वक्ता आचार्य स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज ने समाज में करुणा, सहानुभूति और सहिष्णुता की आवश्यकता के विषय में आध्यात्मिक रूप से प्रबुद्ध भाषण दिया।लोगों ने बताया कि अवैध सड़क विक्रेता शाम लगभग 7 से देर रात 11 बजे तक सक्रिय रहते हैं। शराब की दुकानें भी देर रात तक खुली रहती हैं और कुछ लोग बिना किसी रोक टोक के खुले में पेशाब करते हैं। वहीं कई बार यह अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। पुलिस से मांग की गई कि सेक्टरों को महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस की रात में गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसे शरारती तत्वों पर लगाम लगाई जा सके।
वहीं लोगों ने असामाजिक तत्वों और गलत गतिविधियों पर काबू पाने के लिए प्रमुख ग्रीन बेल्ट (पार्कों) में पुलिस तैनात का भी आग्रह किया। वहीं इलाके में बढ़ रही चोरियों और झपटमारी की घटनाओं को रोकने के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाने की भी मांग की गई। कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ नागरिकों ने पुलिस के बीट अधिकारियों के फोन नंबर प्रसारित करने का आग्रह किया ताकि मुसीबत में तुरंत कॉल कर सकें। इसके अलावा धार्मिक स्थलों, बाजार में चंडीगढ़ पुलिस की बैरिकेडिंग की जरूरत भी जताई गई। इन समस्याओं और सुझावों को लेकर कार्यक्रम में पहुंचे दोनों थाना प्रभारियों ने त्वरित कार्रवाई और चिंतामुक्त एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करने का आश्वासन दिया।
आचार्य राजेश्वरानंद जी महाराज रहे मुख्य वक्ता