फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People upset due to heat and humidity, mercury remained three degrees higher than normal

Chandigarh News: गर्मी और उमस से लोग परेशान, सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा पारा

Fri, 21 Jul 2023 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
People upset due to heat and humidity, mercury remained three degrees higher than normal
चंडीगढ़। पिछले कई दिनों से शहर में बारिश नहीं होने का असर दिखने लगा है। लोग गर्मी और उमस से परेशान हो रहे हैं। वीरवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, वहीं न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। शुक्रवार को भी मौसम के गर्म रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि शनिवार से राहत की फुहारें पड़ सकती हैं। वीरवार को पूरे दिन शहर में तेज धूप निकली रही, जिसकी वजह से काफी गर्मी और उमस रही। यह गर्मी भी पिछले कई दिनों के बाद हुई है, क्योंकि पिछले हफ्ते हुई जोरदार बारिश की वजह से शहर का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा था। बारिश नहीं होने की वजह से तापमान सामान्य से ज्यादा पहुंच गया है। शुक्रवार को भी तापमान के सामान्य से ज्यादा रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान तेज धूप निकलेगी और गर्मी भी रहेगी। हालांकि शनिवार को शहर के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। इस दौरान शहर के अधिकतम तापमान में भी चार से पांच डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है। बता दें कि एक जून से लेकर वीरवार शाम 5.30 बजे तक कुल 734.1 एमएम बारिश हुई है। यह इस सीजन में सामान्य से 126.4 फीसदी ज्यादा बारिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed