फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People took negligence in March, increased corona cases

मार्च में लोगों ने बरती लापरवाही, बढ़े कोरोना के केस

Thu, 18 Mar 2021 01:58 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
People took negligence in March, increased corona cases
चंडीगढ़। बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ के प्रशासक समेत देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। बैठक में बदनौर ने शहर की स्थिति के बारे में उन्हें जानकारी दी। इसके बाद प्रशासक ने स्कूलों के अध्यापकों और बच्चों की जल्द कोरोना जांच के अलावा कई आदेश जारी किए।
विज्ञापन

बदनौर ने पीएम को बताया कि जनवरी-फरवरी 2021 में चंडीगढ़ में तेजी से कोरोना के मामले घटे, लेकिन मार्च में तेजी से इजाफा हुआ है। यह केस कई तरह की पाबंदियां हटाने की वजह से बढ़े हैं। लोग कोरोना को लेकर काफी लापरवाह हो गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि 12 लाख की जनसंख्या वाले शहर में 2 लाख 80 हजार से ज्यादा जांच की गई है और 57 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। दूसरे राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में शहर में महज दो प्रतिशत वैक्सीन की ही बर्बादी हुई है। कुछ राज्यों में यह 10 प्रतिशत से भी ज्यादा है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के सरकारी व निजी अस्पतालों में कुल 49 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री ने चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों को कई दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि ‘दवाई भी-कड़ाई भी’ का पालन करना होगा। शहर में माइक्रो-कंटेनमेंट जोन बनाने पर जोर दिया जाए। वैक्सीन लगाने वाले केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि वैक्सीन की बर्बादी शून्य प्रतिशत हो, इसके लिए काम करना चाहिए। पीएम ने निर्देश दिए कि अधिकारी समीक्षा बैठकों की संख्या को बढ़ाएं।
विज्ञापन

कोरोना जांच की संख्या बढ़ाई जाए : बदनौर
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने आदेश दिए हैं कि रेलवे स्टेशन और बस टर्मिनलों पर बाहर से आने वाले लोगों की भी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने दुकानदारों को भी हिदायत दी कि वह कई ग्राहकों के संपर्क में आते हैं, लिहाजा वह भी जांच कराएं। स्वास्थ्य विभाग को उन्होंने आदेश दिए कि वह जांच की संख्या को बढ़ाए और आरटी-पीसीआर टेस्ट को बढ़ावा दें। उन्होंने डाक्टरों को आदेश दिए कि वह कोरोना के स्ट्रेन का पता लगाने के लिए पुणे में जीनोम सैंपल भेजें। उन्होंने डीजीपी को आदेश दिए कि मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई हो और उनके चालान काटे जाएं। बदनौर ने वरिष्ठ नागरिकों और बीमारी से जूझ रहे लोगों को तुरंत टीका लगवाने की सलाह दी। प्रशासक ने लोगों को प्रशासन के साथ सहयोग करने का आग्रह किया, ताकि बीमारी पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed