फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People should understand seriousness of prevention of infection and get dose of Corona vaccine

अमर उजाला अभियान: कोरोना से बचना है तो टीकाकरण करवाना होगा, प्रबुद्धजनों की अपील-जल्द लगवाएं टीके की खुराक

Fri, 08 Jul 2022 11:28 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 08 Jul 2022 11:28 AM IST
सार

टीकाकरण अभियान में वयस्कों और बुजुर्गों के साथ 15 से 18 साल कर के बच्चों का निर्धारित लक्ष्य पहले पूरा किया जा चुका है। सिर्फ 12 से 14 साल के बच्चों के अभियान को पूरा करने में दिक्कत सामने आ रही है। तमाम प्रयास के बावजूद अभिभावक बच्चों को टीका लगवाने से कतरा रहे हैं। 

विज्ञापन
People should understand seriousness of prevention of infection and get dose of Corona vaccine
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना टीकाकरण अभियान के शुरुआती चरणों की सफलता के साथ महामारी से मुकाबले के प्रति लोगों की एकजुटता रंग लाने लगी थी। वयस्कों के बाद सरकार ने बच्चों के लिए भी टीकाकरण की शुरुआत कर दी है। अभियान की सफलता से अब कुछ कदम की दूरी है लेकिन अंतिम दौर में लोगों की अनदेखी अभियान की रफ्तार को धीमी करती जा रही है। चंडीगढ़ के प्रबुद्धजनों की अपील है कि लोग संक्रमण से बचाव की गंभीरता को समझें और जल्द से जल्द टीके की खुराक लगवा लें ताकि वायरस से उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित रह सके। 

विज्ञापन

टीका है सबसे कारगर हथियार, इसे न करें नजरअंदाज

किसी भी शत्रु को हराने के लिए सबसे पहले हमारे पास मजबूत सेना होनी जरूरी है। ठीक इसी तरह कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण सबसे जरूरी है। मेरी अपील है कि शहर के सभी लाभार्थी जल्द से जल्द टीके की खुराक लगवा कर खुद को सुरक्षित कर लें। - कुलदीप चहल, एसएसपी चंडीगढ़

विज्ञापन


टीके का सुरक्षा चक्र जरूरी

कोरोना संक्रमण कभी भी आक्रामक रूप धारण कर सकता है। वायरस का कौन सा बदलाव कितना खतरनाक होगा, उसके बारे में कुछ भी पहले से नहीं बताया जा सकता। ऐसे में टीका लगवाकर खुद को सुरक्षित करने में ही समझदारी है। इसलिए खुद के साथ अपने परिवार को भी टीके का सुरक्षा चक्र प्रदान करें। -आनंदिता मित्रा, नगर निगम कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना को मात देना है तो टीका जल्द लगवाइए

जिन लोगों ने अभी तक कोरोना का टीका नहीं लगाया है, उन्हें सलाह देता हूं कि वह जल्द से जल्द टीका लगवाए। कोरोना को मात देने में टीकाकरण ही सबसे महत्वपूर्ण हथियार है। परिजनों से भी आग्रह करता हूं कि वह अपने बच्चों का टीकाकरण जल्द से जल्द पूरा करें।  -विनय प्रताप सिंह, डीसी

स्वस्थ रहेंगे तभी जीवन में सब कुछ कर सकेंगे

कोविड से बचने के लिए सभी को टीकाकरण करवाना जरूरी है। स्वयं और पूरे देश को स्वस्थ रखने के लिए यह बहुत ही जरूरी है। स्वस्थ रहने पर ही जीवन में सब कुछ कर सकते हैं। बीमार शरीर अपने आप में बोझ लगता है। -बाबा गुरदेव सिंह, नानकसर गुरुद्वारा सेक्टर 28

जान है तो जहान है

कोविड को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। जान है तो जहान है। सरकार के मुहिम को सफल बनाने के लिए हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए। एक स्वस्थ व्यक्ति ही सब कुछ कर सकता है। इस बीमारी को हराना सभी का कर्तव्य होना चाहिए। -मुफ्ती मोहम्मद अनस कासमी, इमाम, नूरानी मस्जिद सेक्टर 26

कोविड में बहुत लोगों की जान गई है, इसे समझें

कोविड के दौरान बहुत लोगों की जानें चली गईं। लोगों के परिवार उजड़ गए। अब किसी के घर में कोरोना न हो इसके लिए सभी को टीकाकरण मुहिम को सफल बनाने के लिए आगे आना चाहिए। - डॉ. लाल बहादुर दुबे, अध्यक्ष, श्री देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़

कोरोना को हराना जरूरी

बेझिझक हम सभी को सरकार के कोविड टीकाकरण के मुहिम को सफल बनाना चाहिए। लापरवाही करने से बचना चाहिए। सभी के सहयोग से कोरोना हारेगा। इससे हमारा देश स्वस्थ और खुशहाल बनेगा। - परमदीप सिंह भबात, समाजसेवी

सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लें

देश को स्वस्थ बनाने के लिए सभी बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। यह सभी की जिम्मेदारी है। कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण जरूरी है। इससे उज्ज्वल समाज बनेगा। - सुदेश शर्मा, निर्देशक थिएटर फॉर थिएटर

अपनी सुरक्षा के लिए बनें जागरूक

मौजूदा समय को देखते हुए हर किसी को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करवाना चाहिए। लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान खुद ही रखना होगा और अपना टीकाकरण अवश्य कराना होगा। मैंने टीकाकरण की अपनी पूरी डोज लगवा ली है। - गौरी श्यौराण, अंतरराष्ट्रीय शूटर

खुद समझें और बच्चों को भी समझाएं

शहर में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से पैर पसार रहा है। ऐसे में अभिभावकों को अपने बच्चों को संक्रमण से दूर रखने के लिए उनका जल्द से जल्द टीकाकरण कराना होगा। बच्चों को समझाएं कि टीकाकरण उनके लिए जरूरी है। मैंने खुद टीकाकरण कराया है। आप से अपील है कि बच्चों के टीकाकरण को सफल बनाने में मदद करें। - तान्या भाटिया, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य


बचे लोग जल्द से जल्द टीका लगवाएं

कोरोना को मात देने में टीकाकरण कारगर साबित हुआ है, इसलिए मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि जो लोग बाकी रह गए हैं वे जल्द से जल्द टीका लगवाएं। जो पात्र बच्चे हैं, उन्हें भी टीका लगवाने के लिए आगे आना चाहिए। इसमें परिजनों की भूमिका अहम है। उन्हें समझना चाहिए कि टीकाकरण ही बचाव है।  - धर्मपाल, सलाहकार, यूटी प्रशासक चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed