स्वच्छता रैंकिंग में लोगों के फीडबैक से बनेगा चंडीगढ़ अव्वल.. मिलेंगे 50 प्रतिशत अंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ सर्वेक्षण- 2021 में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पाने की दौड़ शुरू हो गई है। इसके लिए आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार (एमओएचयूए) की ओर से मांगे जा रहे नागरिक फीडबैक में फिलहाल चंडीगढ़ से 80 हजार लोगों ने सुझाव दिए हैं। अहम बात ये है कि लोगों के फीडबैक से 50 प्रतिशत अंक मिलेंगे।
इस बार सर्वेक्षण में शहरों की रैंकिंग तीन कैटेगरी के आधार पर तय होगी। वहीं डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन को हटाते हुए इसे पब्लिक फीडबैक से जोड़ दिया गया है यानी सर्वे के लिए आने वाली टीमें आम लोगों से चर्चा करके उनके फीडबैक के आधार पर ही तय करेंगी कि शहर धूल मुक्त और कचरा मुक्त है या नहीं। साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डस्टबिन के इंतजाम को भी जांचा जाएगा। यह फीडबैक 31 मार्च तक चलेगा। इसलिए शहर के लोगों पर इस बार बेहतर रैंकिंग की बड़ी जिम्मेदारी है।
इन आठ सवालों के जवाब देकर दिला सकते हैं बेहतर रैंकिंग
- क्या आप जानते हैं कि आपका शहर स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में भाग ले रहा है?
- क्या आप स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में अपने शहर की रैंक जानते हैं?
- आप अपने पड़ोस के स्वच्छता स्तर पर 0-10 के पैमाने पर अपने शहर को कितने अंक देना चाहेंगे?
- 0-10 के पैमाने पर आप अपने शहर को अपने व्यावसायिक/सार्वजनिक क्षेत्रों के स्वच्छता स्तर पर कितने अंक देना चाहेंगे?
- क्या आपसे हमेशा अपने कचरा संग्राहक को सूखा और गीला कचरा अलग देने के लिए कहा जाता है?
- आप अपने शहर के सार्वजनिक या सामुदायिक शौचालय या मूत्रालय के स्वच्छता स्तर पर 0-10 के पैमाने पर अपने शहर को कितने अंक देना चाहेंगे?
- क्या आप जानते हैं? कि आप गूगल पर निकटतम सार्वजनिक शौचालय खोज सकते हैं?
- आप स्वच्छता के बारे में अपनी शिकायतों को उठाने स्वच्छता एप या स्थानीय ऐप का उपयोग कर सकते हैं?
अब तक ये रही है शहर की रैंकिंग
- साल 2020 में रैंक : 16
- साल 2019 में रैंक : 20
- साल 2018 में रैंक : 03
- साल 2017 में रैंक : 11
किस कैटेगरी के लिए कितने अंक
- 100 अंक स्वच्छता में इनोवेशन के हैं।
- 350 अंक स्वच्छता एप का उपयोग करने पर मिलेंगे। एप के जरिए आने वाली शिकायतों के निराकरण पर यह अंक तय किए जाएंगे।
- 300 अंक सिटीजन अनुभव के हैं। ऑब्जर्वेशन चर्चा के आधार पर किया जाएगा।
- 450 अंक सिटीजन वॉइस के हैं। सफाई में लोगों के जुड़ाव के आधार पर तय अंक तय किए जाएंगे।
- 600 अंक सिटीजन फीडबैक के हैं। इसमें लोगों से सवाल पूछे जाएंगे और उसके बाद में उनके जवाबों के आधार पर इन अंको का निर्धारण होगा।
- सर्विस लेवल प्रोग्रेस के अंक : 2400
- सर्टिफिकेट : 1800 अंक
- नागरिक आवाज : 1800 अंक
ये सहयोग भी कर सकते हैं आप
- इधर-उधर कचरा न फेंककर सफाई कर्मचारियों को दें
- सूखा-गीला कचरा अलग-अलग दें
- अपने सुझाव एप के माध्यम से दें
- अपने स्तर पर भी कचरे का निस्तारण करें
- प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें
50 प्रतिशत अंक लोगों के सुझाव के हैं, सहयोग करें
इस अभियान में 50 प्रतिशत अंक लोगों के सुझाव से मिलेंगे। इसलिए जरूरी है कि लोग इस अभियान में सहयोग करें। लोगों के सहयोग के बिना बेहतर रैंकिंग हासिल करना संभव नहीं है। -केके यादव, निगम आयुक्त