{"_id":"626f7966ca91827043653d0f","slug":"people-of-mahjat-village-of-hansi-locked-water-house-due-to-continuous-supply-of-salt-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: महजत में ग्रामीणों ने जलघर पर जड़ा ताला, लोगों का आरोप-डेढ़ साल से पी रहे खारा पानी, बच्चों के रिश्ते भी नहीं हो पा रहे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: महजत में ग्रामीणों ने जलघर पर जड़ा ताला, लोगों का आरोप-डेढ़ साल से पी रहे खारा पानी, बच्चों के रिश्ते भी नहीं हो पा रहे
Mon, 02 May 2022 11:57 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 02 May 2022 11:57 AM IST
सार
हांसी के गांव महजत में बने जलघर से गांवों को पानी की आपूर्ति की जाती है। सोमवार सुबह करीब दस बजे ग्रामीण एकत्र होकर गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने जलघर पर ताला जड़ कर अपना गुस्सा जाहिर किया।
विज्ञापन
गांव महजत में जलघर को ताला लगाते ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार खारे पानी की आपूर्ति के चलते हांसी के गांव महजत के लोगों ने जलघर को ताला लगा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि आपूर्ति किया जा रहा पानी पीने योग्य नहीं है। खारा पानी पीने से बीमार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पानी की समस्या के चलते हमारे गांव के बच्चों के रिश्ते भी नहीं हो पा रहे।
हांसी के गांव महजत में बने जलघर से गांवों को पानी की आपूर्ति की जाती है। सोमवार सुबह करीब दस बजे ग्रामीण एकत्र होकर गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने जलघर पर ताला जड़ कर अपना गुस्सा जाहिर किया। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग के जूनियर इंजीनियर हरबंस लाल, बीर सिंह और एसडीओ आशीष कुंडू मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से नहरी पानी नहीं दिया जा रहा। जलघर में लगे बोरवेल का पानी दिया जाता है। यह पानी खराब होने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। पीने के लिए भी महिलाएं दूर दराज से सिर पर पानी ढोकर लाती हैं। भाखड़ा नहर से महजत के लिए लाइन डाली गई थी। जिससे चैनत, खरखड़ी को भी जोड़ दिया गया। इस कारण महजत के जलघर तक पानी नहीं पहुंच रहा।
हम अभी मौके पर आए हैं। लोगों की समस्या सुन रहे हैं। समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। - आशीष कुंडू एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग

पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं। अधिकारी इस पर कोई कार्रवाई नहीं करते - सरपंच कमलेश, गांव महजत
हम अभी मौके पर आए हैं। लोगों की समस्या सुन रहे हैं। समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। - आशीष कुंडू एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन