{"_id":"5f01ab503b3acc06e1175895","slug":"people-of-chandigarh-angry-over-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने ही जाल में फंसा चीन, चंडीगढ़वासी बोले- सीमा पर सेना और बाजार में हम सिखाएंगे सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने ही जाल में फंसा चीन, चंडीगढ़वासी बोले- सीमा पर सेना और बाजार में हम सिखाएंगे सबक
Sun, 05 Jul 2020 04:47 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 05 Jul 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन को सबक सिखाने का सही वक्त आ गया है। चीन बार बार धोखा देता है। धोखेबाज को ऐसे सबक सीखाने की जरूरत है उसकी पीढ़ियां याद रखे। उसे पता चले जब देश एक होता है तो बड़े बड़ों के होश ठिकाने लगते देर नहीं लगती। सरकार का जो काम करना है वह कर रही है, एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी चीन के सामान का बहिष्कार करेंगे। साथ ही देश की सेना और सरकार के साथ डटकर खड़े रहेंगे। यह कहना है चंडीगढ़ के व्यापारियों और युवाओं का।
विज्ञापन
बहुत हो गया, अब चीन को मिलकर सबक सिखाओ
माडवाड़ी बेकर्स और नमकीन सेक्टर-45 के मालिक कन्हैया लाल का कहना है कि बहुत हो गया। चीन की दादागीरी को खत्म करने का यही सही वक्त है।
चीनी सामान का बहिष्कार करें
सेक्टर- 45 के प्रॉपर्टी कंसल्टेंट भूपेंद्र शर्मा का कहना है कि चीन हमें हमेशा परेशान करता है। इस बार हमारी बारी है। हम सभी भारत के लोग चीन के माल का बहिष्कार कर दें तो चीन का चेहरा मुरझा जाएगा और दादागीरी खत्म होगी।
विज्ञापन
आर्थिक मोर्चा पर घिरा चीन
न्यू एकता मार्केट शोपकीपर्स एसोसिएशन बुड़ैल सेक्टर- 45 के प्रधान भारत भूषण कपिला का कहना है कि चीन के चालबाजी के खिलाफ पूरा देश एक है। चीन की शरारत का जबाव सरकार ने दे दिया है। देश के लोग भी साथ दे रहे हैं। अब आर्थिक मोर्चा पर चीन घिर गया है। अब उसे समझ आने लगा होगा। कि जब देश के लोग चीन का माल का बहिष्कार करेंगे तो क्या होगा।
विज्ञापन
स्वदेशी को बढ़ावा मिलेगा
पीयू की छात्रा सोनिया कहती हैं कि चीन का सस्ता माल लेने का कोई लाभ नहीं है। अब स्वदेशी माल ही खरीदना है। चाहे जो हो। पैसा तो अपने ही देश में रहेगा। सोचिए यदि हम अपने ही देश का बना माल खरीदेंगे तो हमारा विदेशी मुद्रा का भंडारा बढ़ेगा। हमारी ताकत बढ़ेगी।
चीन में मचेगी आर्थिक तबाही
पीयू के छात्र विकास सिंह राणा का कहना है कि भारत के लोगों ने दिखा दिया है। चीन का माल का पूरी तरह से बहिष्कार होगा। देखते जाइए चीन अब चक्कर खाकर गिर जाएगा। आर्थिक तबाही मचेगी। गलत समय में चीन ने भारत से पंगा लिया है। अपनी ही जाल में चीन फंस गया है।