फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People leave homes on Karwachauth, records pollution for second consecutive day in Chandigarh

करवाचौथ पर घरों से निकले लोग, चंडीगढ़ में लगातार दूसरे दिन दर्ज हुआ रिकॉर्ड प्रदूषण

Thu, 05 Nov 2020 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
People leave homes on Karwachauth,  records pollution for second consecutive day in Chandigarh
चंडीगढ़। ठंड के बढ़ते ही शहर में वायु प्रदूषण बढ़ गया है। लगातार दूसरे दिन बुधवार को इस सीजन का सबसे प्रदूषित दिन दर्ज किया गया। रात 12 बजे सेक्टर-25 का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 201 दर्ज किया गया, जो थोड़ा प्रदूषित की श्रेणी में आता है। इससे उन लोगों को परेशानी हो सकती है, जो फेफड़े की बीमारी से पीड़ित हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषण बढ़ने के तीन मुख्य कारण हैं। पहला ठंड बढ़ना, दूसरा इस समय पराली का जलना चरम पर है और तीसरा कारण करवाचौथ की वजह से वाहनों का ज्यादा दौड़ना।
विज्ञापन

हालांकि पिछले साल के मुकाबले अब भी चंडीगढ़ में वायु प्रदूषण थोड़ा कम है। विशेषज्ञ के पूर्वानुमान के मुताबिक नवंबर में प्रदूषण बढ़ता है क्योंकि ठंड अब धीरे-धीरे बढ़ेगी। अधिकतम तापमान में भी अब गिरावट आएगी। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 12 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है। इससे मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट आई है। इस समय उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जो तापमान को गिरा रहे हैं। आगे भी तापमान कम होने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीतलहर चल सकती है। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की आवश्यकता है। पर्यावरण विशेषज्ञ रविंद्र खैवाल ने बताया कि प्रदूषण बढ़ जरूर गया है लेकिन चिंता वाली बात नहीं है। हालांकि इससे ज्यादा बढ़ता है तो लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed