फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People doing sugar test themselves corona high tested sugar during corona period doubled

शुगर टेस्ट करवाने वालों की संख्या हुई दोगुनी, लोग खुद कर रहे हैं जांच, कोरोना के प्रति सजग

Sat, 12 Sep 2020 11:19 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 12 Sep 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
People doing sugar test themselves corona high tested sugar during  corona period doubled
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

कोरोना महामारी से एक तरफ जहां लोगों में संक्रमण को लेकर डर बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ लोग अपनी सेहत को लेकर जागरूक भी होने लगे हैं। डायबिटीज और हाइपरटेंशन के रोगियों को कोरोना का खतरा ज्यादा होने की पुष्टि होने के बाद से लोग अपने शुगर लेवल को लेकर बेहद जागरूक हो गए हैं।

विज्ञापन


लोगों ने अपने शुगर लेवल को ठीक रखने के लिए ग्लूकोमीटर खरीदकर खुद जांच करनी भी शुरू कर दी है। वहीं पैथोलॉजी में शुगर की जांच कराने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि डायबिटीज और हाइपरटेंशन के मरीजों को कोरोना होने का ज्यादा खतरा होने और कोरोना से होने वाली मौतों में भी इस बीमारी के मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण लोग सावधान हो गए हैं। शुगर के मरीज अपने शुगर के स्तर को नियंत्रित करने का प्रयास करने लगे हैं। वहीं जिन्हें शुगर नहीं है, वे भी जांच करवाकर शुगर से बचाव के उपाय करने लगे हैं।
विज्ञापन


शुगर के प्रति सजगता जरूरी
कोरोना के कारण शुगर को लेकर लोगों का सजग होना एक सकारात्मक बदलाव है। एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. एसके माथुर का कहना है कि कोरोना में शुगर के मरीजों पर ज्यादा खतरा होने के कारण ही लोग इसे लेकर सावधान हो गए हैं। कोरोना के बाद भी लोगों में जागरूकता रहनी जरूरी है क्योंकि शुगर के कारण हार्ट, किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी के बजाय निजी लैब में ज्यादा भीड़

सरकारी अस्पतालों में कोरोना संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ने के कारण लोग निजी लैब को ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं। सेक्टर-11 और सेक्टर-16 स्थित निजी लैब के कर्मचारियों का कहना है कि पिछले 3 महीने में उनके यहां शुगर की जांच दोगुनी हो गई है। वहीं जांच कराने आने वाले लोगों का भी कहना है कि उन्हें सरकारी के बजाय निजी लैब में जांच कराना ज्यादा सुरक्षित लग रहा है।

ग्लूकोमीटर की बढ़ी डिमांड
कोरोना के कारण ज्यादातर लोग शुगर न होने के बावजूद जांचने के लिए ग्लूकोमीटर खरीदकर अपने घर में रखने लगे हैं। चंडीगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अमरजीत सिंह का कहना है कि कोरोना काल में सबसे ज्यादा पर्सनल हेल्थ से जुड़ी चीजों की डिमांड बढ़ी है, जिसमें पल्स ऑक्सीमीटर, ग्लूकोमीटर, थर्मामीटर जैसे उपकरण सबसे ज्यादा डिमांड में है। वहीं लोगों की डिमांड को देखते हुए कंपनियों ने इस पर ऑनलाइन ऑफर भी देना शुरू कर दिया है। 1500 वाले ग्लूकोमीटर 600 रुपये की रेंज में उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

शुगर से बचाव के उपाय

  • पौष्टिक खाना खाएं और शारीरिक मेहनत करें।
  • वजन नियंत्रण में रखें और नियमित रूप से टहलें। हो सके तो हल्का-फुल्का व्यायाम करें।
  • नियमित रूप से डॉक्टर से जांच करवाते रहें।
  • तनाव न लें और आउटडोर गतिविधियां ज्यादा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed