फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pensioners demonstrated in support of women wrestlers

Chandigarh News: पेंशनरों ने महिला पहलवानों के समर्थन में किया प्रदर्शन

Mon, 15 May 2023 04:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Mon, 15 May 2023 04:55 PM IST
विज्ञापन
Pensioners demonstrated in support of women wrestlers
कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण का जलाया पुतला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संगरूर। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से अध्यक्ष जीत सिंह ढींडसा के नेतृत्व में महिला पहलवानों के समर्थन में डीसी कांप्लेक्स के सामने रोष प्रदर्शन किया। साथ ही कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण का पुतला जलाते हुए जमकर नारेबाजी की।

इस मौके संबोधित करते हुए जीत सिंह ढींडसा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में देश का नाम चमकाने वाले पहलवान खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार को देश निवासी कभी सहन नहीं करेंगे। कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण की ओर से महिला कुश्ती पहलवानों के साथ किए शोषण की सख्त आलोचना करते हुए कहा कि पीडि़त लड़कियों को इंसाफ दिलाने के लिए उन्हें सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि बृजभूषण को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और सख्त सजा देकर महिला पहलवानों को इंसाफ दिया जाए। इस मौके महासचिव भुपिंदर सिंह जस्सी, जिलाध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा, राम लाल पांधी, रविंदर सिंह गुड्डू, गुरदीप सिंह मंगवाल, सुरिंदरपाल सिंह सिद्दीकी, लाभ सिंह, गुरदेव सिंह लूंबा, सतपाल सिंगला, स्वामी रविंदर गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed