{"_id":"63fd14d4e2601292d603f9b7","slug":"pecks-team-made-human-powered-rover-will-participate-in-human-exploration-rover-challenge-in-nasa-chandigarh-news-c-16-pkl1043-74278-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पेक की टीम ने बनाया ह्यूमन पॉवर्ड रोवर, अप्रैल में नासा में ह्यूमैन एक्सपोलेरेशन रोवर चैलेंज में लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पेक की टीम ने बनाया ह्यूमन पॉवर्ड रोवर, अप्रैल में नासा में ह्यूमैन एक्सपोलेरेशन रोवर चैलेंज में लेंगे हिस्सा
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र अप्रैल में नासा के ह्यूमैन एक्सपोलेरेशन रोवर चैलेंज में हिस्सा लेने के लिए नासा, यूएसए जा रहे हैं। पेक की बीटेक के छात्रों की 11 सदस्यीय टीम ने ह्यूमन पॉवर्ड रोवर बनाया है। एलबामा, यूएसए में दो दिवसीय ऑफलाइन कार्यक्रम में छह छात्र और एक शिक्षक को ही उपस्थित रहने की अनुमति मिली है। बीटेक द्वितीय वर्ष के टीम सदस्य वंशुल गोयल ने बताया कि अभी व्हीकल (ह्यूमन पावर्ड रोवर) की छात्र अभी लैब में मैन्यूफैक्चरिंग के काम में लगे हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए टीम को युवाओं में विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से 10 लाख की मदद मिली है।
वंशुल ने बताया कि नासा के कार्यक्रम में विश्व स्तर पर 61 टीमों का चयन किया गया है, जिसमें पेक की टीम भी शामिल है। इसके अलावा टीम में स्पर्श अग्रवाल, शाश्वत राय, गुंजन रावत, गौतम कुमार, अक्षज पैंटोला, प्रणव अग्रवाल, यक्षित वर्मा, हिमांशु गोयल, मुस्कान अनेजा शामिल है। नासा के ह्यूमन एक्सप्लोरेशन रोवर चैलेंज का उद्देश्य छात्रों की टीमों के लिए चुनौतीपूर्ण इलाके (धरातल) को पार करने में सक्षम मानव-संचालित रोवर्स का डिजाइन, विकास, निर्माण और विभिन्न मिशन कार्यों के लिए उसका परीक्षण करना है। टीमों को डिजाइन समीक्षाओं को सफलतापूर्वक पूरा करके, सभी चुनौती मानदंडों को पूरा करने वाले रोवर को डिजाइन और असेंबल करके और पाठ्यक्रम की बाधाओं और मिशन कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने पर अंक मिलते हैं, जिसके आधार पर उनका चयन और विजेता घोषित किया जाता है। वंशुल ने बताया कि यह रोवर पूरी तरह ह्यूमन पावर्ड होता है, इसमें बैटरी, मोटर और इंजन इत्यादि के उपयोग पर पाबंदी होती है।