फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Peck started regular recruitment of 57 teachers, apply by July 11

पेक ने शुरू की 57 शिक्षकों की नियमित भर्ती, 11 जुलाई तक करें आवेदन

Tue, 14 Jun 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Peck started regular recruitment of 57 teachers, apply by July 11
चंडीगढ़। सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज ने नियमित प्रोफेसरों की भर्ती को हरी झंडी दे दी है। इसके लिए कॉलेज ने ऑनलाइन आवेदन निकाले हैं। इसके लिए सोमवार से पंजीकरण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 जुलाई है। कुल 57 शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन निकाला गया है। इसके तहत अस्सिटेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पदों पर भर्ती की जाएगी। पेक में कई साल बाद नियमित भर्ती करवाई जा रही है। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज पिछले दो सालों से शिक्षकों की नियमित भर्ती के लिए नियम तैयार करने में लगा था। पहली बार पेक की ओर से भर्ती की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। आवेदनकर्ता पेक की वेबसाइट https://pec.ac.in/jobs/advt-pec-recruitment-faculty-01-2022 पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से लेकर आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी तक की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। जानकारी के अनुसार पेक में असिस्टेंट प्रोफेसर के 23, एसोसिएट प्रोफेसर के 19 और प्रोफेसर के 15 पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

पीएचडी वाले ही कर सकेंगे आवेदन
इस बार पेक में होने वाली नियमित शिक्षकों की भर्ती के नियमों में कुछ बदलाव किया गया है। आवेदनकर्ताओं का पीएचडी होना अनिवार्य है। सहायक प्रोफेसर स्तर पर एमटेक डिग्री प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए। एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर स्तर के लिए भी योग्यताएं तय की गई हैं। इसकी पूरी जानकारी वेबसाइट पर प्रॉस्पेक्ट्स में दी गई है। इन पदों पर देश भर के इंजीनियरिंग संस्थानों के अलावा आईआईटी और विदेशों के योग्य उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे। पेक ने पहली बार आवेदन की फीस भी तय की है। अगस्त तक स्क्रूटनी के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों में होगी भर्ती
पेक के एरोस्पेस इंजीनियरिंग में दो, सिविल इंजीनियरिंग में पांच, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में छह, इलेक्ट्रिक्ल इंजीनियरिंग में सात, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में नौ, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में सात, प्रोडक्शन एंड इंडिस्ट्रयल इंजीनियरिंग में चार, मैटालर्जिकल एंड मैटिरियल्स इंजीनियरिंग में पांच, गणित में चार, भौतिकी विज्ञान में चार, रसायन शास्त्र में दो, सेंटर फॉर मैनेजमेंट एंड ह्यूमैनिटिज में तीन पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट और प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed