{"_id":"61bf92d4bcc08d659d22ea8e","slug":"peck-introduced-the-new-students-to-various-departments-chandigarh-news-pkl436614464","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेक ने नए विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों से कराया रूबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेक ने नए विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों से कराया रूबरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) में 2021 में दाखिला प्राप्त स्नातक बैच के लिए सप्ताहभर चले उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। इसका उद्देश्य नए छात्रों को कॉलेज के संचालन और विभिन्न विभागों से परिचित करवाना था। इसके साथ ही उन्हें उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी देना था। इस दौरान 770 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने इस दौरान नए विद्यार्थियों ेक लिए कई सांस्कृतिक गतिविधियां भी पेश कीं।
पेक के निदेशक डॉ. बलदेव सेतिया ने नए विद्यार्थियों को संस्थान की झलक दिखलाई और इतिहास से परिचित करवाई। उन्होंने सीमेंस सीओई, सेमीकंडक्टर रिसर्च लैब, साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर सहित कॉलेज की विभिन्न शोध सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। हर विभाग के प्रमुखों ने चार साल के स्नातक कोर्स के पाठ्यक्रमों की रूपरेखा विद्यार्थियों को दी। कॉलेज के विभिन्न सांस्कृतिक संगठनों और तकनीकी समाजों से अवगत करवाया गया। नए छात्रों को संस्थान में उपलब्ध सह पाठ्य चर्या संबंधी गतिविधियों की विस्तृत श्रृंखला से परिचित करवाने के लिए प्रत्येक क्लब ने प्रदर्शन कर जानकारी दी। पेक की तकनीकी समितियों ने विभिन्न मशीनों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से समिति के कार्यों के बारे में बताया। सांस्कृतिक क्लबों ने वीडियो और चित्रों के माध्यम से कॉलेजों में कलात्मक गतिविधियों के बारे में बताया। सात दिनों तक स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने और अनुशासन की भावना पैदा करने के लिए योग सत्र का आयोजन किया गया। नए विद्यार्थियों को कॉलेज के कई खेल गतिविधियों जैसे कि फुटबॉल, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।