फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PEC students will be able to study any subject, today it will be approved

कोई भी विषय पढ़ सकेंगे पेक के छात्र, आज मिलेगी मंजूरी

Fri, 04 Dec 2020 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
PEC students will be able to study any subject, today it will be approved
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (पेक) के छात्र अब मनचाहा विषय पढ़ सकेंगे। इसे आज सीनेट में मंजूरी मिल जाएगी। पेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के कुछ विषय कम करने जा रहा है। वहीं कंप्यूटर साइंस का पाठ्यक्रम बढ़ा रहा है। पेक की इस प्रक्रिया से विद्यार्थियों के लिए नौकरी के नए अवसर खुलेंगे। साथ ही विद्यार्थियों को उनका मनपसंद विषय पढ़ने को मिलेगा तो वह और बेहतर अंक ला पाएंगे और पढ़ने में रुचि दिखाएंगे।
विज्ञापन

पेक नौ से अधिक कोर्स संचालित कर रहा है। इन कोर्सेज में बीटेक, एमटेक के विद्यार्थी शिक्षा पा रहे हैं। इनकी संख्या 3400 से अधिक है। प्रथम वर्ष में विद्यार्थियों की संख्या 800 से अधिक होती है। इस बार भी दाखिले कर लिए गए हैं और ऑरिएंटेशन की प्रकिया चल रही है। विद्यार्थियों की लंबे समय से मांग चली आ रही थी कि जिस तरह दूसरे शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को मनपसंद वाले विषय पढ़ने को मिल रहे हैं, उसी तरह उन्हें भी लाभ दिया जाए। यह मांग कई बार उठी, लेकिन काम नहीं हो पाया। इसी बीच राष्ट्रीय शिक्षा नीति आ गई। उसमें इसका प्रावधान कर दिया गया। कहा कि विद्यार्थियों को जो चाहें विषय पढ़ने दिए जाएं और शिक्षण संस्थान इस पर कदम उठाएं। इसी को ध्यान में रखते हुए पेक ने एक माह पहले इसका खाका तैयार किया। अब इस प्रस्ताव को शुक्रवार को होने जा रही सीनेट की बैठक में रखा जा रहा है, जिसे मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन

अधिकांश विद्यार्थी उठा पाएंगे लाभ
पेक के 3400 में से अधिकांश विद्यार्थियों को यह लाभ मिलेगा। विद्यार्थी भी खुश हैं। उनका दाखिला भले ही बीटेक के किसी भी विषय में हुआ है, लेकिन वे दूसरे विषयों की पढ़ाई करके अपने लिए नया रास्ता बनाएंगे। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को पूरे सेमेस्टर के दौरान दस कोर्स करने ही होंगे। हालांकि कुछ विषय कम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण की परीक्षाएं शुरू
पेक में दूसरे चरण की परीक्षाएं वीरवार से शुरू हो गई हैं। लगभग 400 विद्यार्थियों को बुलाया गया है। यह बीटेक चौथे वर्ष के विद्यार्थी हैं। बाहरी विद्यार्थियों को हॉस्टल में रोका गया है। तीन दिन यह परीक्षाएं चलेंगी। उसके बाद फिर लगभग एक सप्ताह तक अंतराल रहेगा। पेक की इस प्रक्रिया की सराहना हो रही है और दूसरे संस्थान भी इसे अपनाने की तैयारी में हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी
विद्यार्थी अब मनपसंद के विषय पढ़ सकते हैं। इसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा। कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। सीनेट की बैठक में शुक्रवार को यह एजेंडा रखा जाएगा। -प्रो. धीरज सांघी, निदेशक, पेक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed