फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PEC exam model pass .. Other institutes may also adopt it

पेक का परीक्षा मॉडल पास.. अन्य संस्थान भी इसे अपना करवा सकते हैं परीक्षा

Tue, 24 Nov 2020 09:38 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
PEC exam model pass .. Other institutes may also adopt it
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (पेक) का परीक्षा मॉडल पहले चरण में पास हो गया। तीन दिन चली परीक्षाओं में 350 विद्यार्थियों को कैंपस बुलाया गया था, उनमें से 300 से अधिक ने परीक्षा में भाग लिया। बचे विद्यार्थियों की परीक्षाएं पेक बाद में करवाएगा। तीन दिन की परीक्षाएं करवाने के बाद पेक ने एक सप्ताह का अंतराल दिया है, उसके बाद फिर परीक्षा तीन दिन आयोजित की जाएंगी। इस मॉडल के आधार पर पीयू भी अपनी परीक्षाएं करवा सकती है। दूसरे शिक्षण संस्थान भी इस मॉडल से सीख ले रहे हैं।

पेक ने तीन माह पहले ही परीक्षा प्लान तैयार किया था, लेकिन समय के मुताबिक उसमें बदलाव किया। उसी बदलाव के कारण यह योजना सफल रही। 22 नवंबर से लेकर 24 नवंबर तक पहले चरण की परीक्षा करवाई गई। अधिकांश विद्यार्थी चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों से थे। बाहरी विद्यार्थियों की संख्या कम रही, उन्हें छात्रावासों में ठहराया गया था। तीन दिन परीक्षा दो चरणों में हुई और सभी नियमों का पालन किया गया। अब पेक छात्रावास आदि में सैनिटाजेशन का काम करवा रहा है ताकि अन्य विद्यार्थियों को कोरोना आदि से बचाया जा सके।
विज्ञापन

कोट....
दूसरे, तीसरे व चौथे वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा का प्लान सभी की मेहनत से सफल रहा है।
प्रो. धीरज सांघी, निदेेशक, पेक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed