फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pearl, company, millions, people, agent, SSP , Barnala

पर्ल कंपनी के पास फंसे लोगों के करोड़ों रुपये

Tue, 18 Nov 2014 10:54 PM IST
बरनाला।
बरनाला। Updated Tue, 18 Nov 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
 Pearl, company, millions, people, agent, SSP , Barnala
पर्ल कंपनी के पास बरनाला के लोगों के 150 करोड़ रुपये फंस गए हैं। इससे समूह निवेशक परेशान हैं। साथ ही कंपनी के एजेंट निवेशकों के पक्ष में अनिश्चितकाल के लिए आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। मंगलवार को आमरण अनशन सातवें दिन में प्रवेश कर गया। केवल बरनाला में ही कंपनी के कम से कम 15 हजार एजेंट हैं।
विज्ञापन



कंपनी एजेंट सुखविंदर सिंह, कर्मजीत सिंह, राज कुमार, राजिंदर सिंह व गुरचरण सिंह ने बताया कि वह निवेशकों के हकों के लिए हर समय तत्पर हैं और उनका आमरण अनशन उस समय तक जारी रहेगा जब तक कंपनी निवेशकों का पैसा ब्याज सहित वापस नहीं कर देती।
विज्ञापन



उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी के अधिकरियों के साथ जब निवेशकों के पैसे संबंधी बातचीत की जाती है तो वह एजेंटों के सात दुर्व्यवहार करते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एडीसी जोरा सिंह थिंद को भी ज्ञापन सौंपा जा चुका है। उन्होंने मांग की कि पीएसीएल के चेयरमैन डीएमआरएम व मैनेजरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर निवेशकों के पैसे ब्याज सहित वापस दिलवाएं जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने कहा कि इसके लिए लोग जिम्मेदार हैं। वह निवेशकों का हक दिलवाने के लिए जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन को पत्र लिख रहे हैं। जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि इस संबंध में शिकायतें उनके पास पहुंच चुकी हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed