{"_id":"5f354fd68ebc3e3ca603fe4f","slug":"pcr-caught-minor-thief-stealing-the-colonel-s-house-three-thieves-shone-escaped-chandigarh-news-pkl384563456","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नल के घर चोरी करने घुसे नाबालिग चोर को पीसीआर ने एक किमी पीछा कर दबोचा, तीन चोर चकमा देकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नल के घर चोरी करने घुसे नाबालिग चोर को पीसीआर ने एक किमी पीछा कर दबोचा, तीन चोर चकमा देकर हुए फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-34 स्थित कर्नल के घर चोरी करने घुसे चार आरोपियों में से एक नाबालिग को पीसीआर ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर सेक्टर 33/45 मोड़ के पास से दबोच लिया जबकि तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए।
सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी 380 और 454 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि सभी आरोपी बुड़ैल के रहने ाले हैं। वारदात वीरवार तड़के करीब 3 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-34सी स्थित मकान नंबर- 1374 में कुछ युवक चोरी करने घुसे हैं। सूचना पर पीसीआर शूगर-8 में ड्यूटी दे रहे सब इंस्पेक्टर गुरलाल सिंह और होमगार्ड बलबीर सिंह मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
घर का सामान बिखरा था। जांच में सामने आया कि मकान कर्नल केएस राणा का है, पिछले काफी समय से घर में ताला लगा है। इसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस बीट बॉक्स इंचार्ज एएसआई रामेश को दी गई। टीम के पहुंचने पर घर ने छिपे उक्त चारों आरोपी वहां से पुलिस को चकमा देकर भागने लगे। इसके बाद पीसीआर कर्मी गुरलाल सिंह, बलबीर सिंह और रामेश ने करीब एक किलोमीटर तक उनका पीछा कर सेक्टर-33/45 मोड़ के पास से बुड़ैल निवासी एक नाबालिग को दबोच लिया। जबकि अन्य तीनों आरोपी फरार हो गए। वहीं पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई, जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। कर्नल के घर से किन किन सामानों की चोरी हुई है, यह जांच पूरा होने के बाद ही सामने आएगा। बता दें कि बीते सोमवार को पीसीआर ने शाहपुर लाइट प्वाइंट से एक युवक को महिला से पर्स छीना झपटी के मामले में दबोचा था।