{"_id":"68c5bd9c3a3bbe9d1609e0d6","slug":"pca-blue-beat-pca-red-in-maharaja-ranjit-singh-trophy-chandigarh-news-c-16-pkl1091-818189-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: महाराजा रणजीत सिंह ट्रॉफी में पीसीए ब्लू ने पीसीए रेड को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: महाराजा रणजीत सिंह ट्रॉफी में पीसीए ब्लू ने पीसीए रेड को हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। महाराजा रणजीत सिंह ट्रॉफी में शनिवार को पीसीए ब्लू ने पीसीए रेड को 5 विकेट से हरा दिया। पीसीए मोहाली में खेले गए मैच में पीसीए रेड ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 148 रन बनाए। कार्तिक शर्मा ने 34 रन बनाए और अनिल यादव ने भी 34 रन का योगदान दिया। मृदुल ने 27 रन जोड़े। गौरव चौधरी ने 4 बल्लेबाजों को चलता किया, जबकि महकजोत बराड़ ने 2 विकेट लिए।। रमनदीप और युवराज को 1-1 विकेट मिले।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पीसीए ब्लू टीम ने 18.3 ओवर में 5 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। उदय सहारन ने 36 के स्कोर पर विकेट गंवाया, लेकिन हरप्रीत बराड़ ने 23 गेंद पर नाबाद 42 और गौरव चौधरी ने 15 गेंद पर नाबाद 37 रन बनाकर टीम की जीत पक्की कर दी। लवकीरत सिंह, माधव सिंह, मयंक मार्कंडेय, नवजोत सिंह सिद्धू और अरुण कालिया ने 1-1 बल्लेबाज को चलता किया।
विज्ञापन