फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Payment of Paddy to be done in seven days in Haryana

हरियाणा: सात दिन में होगा धान का भुगतान, 1000 करोड़ जारी, दूर होंगी किसानों की दिक्कतें

Sun, 18 Oct 2020 03:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 18 Oct 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Payment of Paddy to be done in seven days in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

हरियाणा की मंडियों में किसानों को उनकी फसल खरीद की एवज में भुगतान प्रक्रिया 7 दिन के भीतर पूरी होगी होगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने सीएम के निर्देश पर 1000 करोड़ रुपये की किस्त जारी कर दी है। साथ ही मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए भी व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा।

विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार ने खरीफ फसलों की खरीद प्रक्रिया को सुचारु व सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। पहली बार मक्का की सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। इससे पूर्व, बाजरे की खरीद भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की गई थी। अब तक धान व अन्य फसलों के भुगतान स्वरूप 1000 करोड़ रुपये सरकार की ओर से जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता हरियाणा के किसानों का हित है और इसके लिए ही सबसे पहले मंडियों में प्रदेश के किसानों की फसलों की खरीद की जा रही। अन्य राज्यों के किसानों को अपनी उपज हरियाणा की मंडियों में लाने से पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा चाहे वह आढ़तियों के माध्यम से हो या अपने स्तर पर हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब व राजस्थान सरकार भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद करें ताकि वहां के किसानों को हरियाणा में आना ही न पड़े। धान की खरीद का 7 दिनों के अंदर-अंदर भुगतान करने के इंतजाम किए गए हैं। आई-फॉर्म जनरेट होने व स्वीकृत होने के 3 दिन के अंदर-अंदर भुगतान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed