फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pay money by officers who will use government Vehicle for personal work in haryana

हरियाणा में सरकारी गाड़ी के निजी इस्तेमाल पर अफसरों के वेतन से कटेगा किराया

Thu, 04 Oct 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 04 Oct 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
pay money by officers who will use government Vehicle for personal work in haryana
government Vehicle

हरियाणा में अब सरकारी गाड़ी के निजी इस्तेमाल पर अफसरों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। हालांकि सरकारी वाहन से निजी कार्यक्रमों व घर से ऑफिस आने के लिए एक हजार किमी तक की छूट दी गई है। लेकिन इसके लिए एक हजार रुपये का भुगतान प्रतिमाह करना पड़ेगा। यह फैसला प्रशासनिक सचिवों, बोर्ड निगमों के प्रबंध निदेशकों, विभागाध्यक्षों समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों पर लागू होगा। खास बात यह है कि इस नियम के दायरे में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, उपप्रधान सचिव, ओएसडी और अतिरिक्त प्रधान सचिव भी शामिल हैं। हरियाणा सरकार ने यह दिशा-निर्देश बुधवार को जारी किए हैं। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने दी लिखित हिदायत
यात्रा खर्च की वसूली में किसी भी अधिकारी को छूट मिलने की उम्मीद नहीं है। मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने इस संबंध में प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्त, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार, बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशक और जिला उपायुक्त व एसडीएम को लिखित तौर पर निर्देश दिए हैं। खबरों की माने तो अफसरों के अक्टूबर और नवंबर में हुए यात्रा खर्च को काटने के बाद दिसंबर में सैलरी दी जाएगी। मुख्य सचिव ने तत्काल प्रभाव से नियम का पालन करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

लिखित तौर पर देनी होगी जानकारी

pay money by officers who will use government Vehicle for personal work in haryana
सांकेतिक तस्वीर

हालांकि इस नियम में सभी के वेतन से यात्रा खर्च की कटौती नहीं होगी। जो अधिकारी सरकार को लिखित तौर पर जानकारी देंगे कि वह सरकारी वाहन का इस्तेमाल अपने निजी कार्यक्रम में नहीं करते हैं, तो ऐसे अधिकारियों को पूरे वेतन का भुगतान किया जाएगा। अगर कोई अधिकारी लिखित तौर पर नहीं देते हैं, तो उनके वेतन से यह कटौती जारी रहेगी। 

इससे पहले हरियाणा सरकार ने वाहनों के इस्तेमाल को लेकर जनवरी 2015 में दिशा निर्देश जारी किए थे। हालांकि इस बार इसमें संसोधन किया गया है। पहले 400 रुपये और 400 किमी. यात्रा का प्रवधान था। लेकिन ये सीमा अब 1 हजार रुपये और एक हजार किमी. कर दी गई है। 2015 में जारी दिशा-निर्देश मंत्रियों पर भी लागू होते थे। लेकिन इस बार उन्हें इस दायरे से बाहर रखा गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed