{"_id":"58d130e54f1c1b2e4a1a357e","slug":"pawan-bansal-demanding-the-name-of-chandigarh-international-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह पर हो : बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह पर हो : बंसल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 21 Mar 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
Pawan kumar Bansal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ इंटरनेशल एयरपोर्ट का नाम काफी वक्त से लटकता आ रहा है। मामले में कई लोग अलग अलग नाम देने की मांग करते रहे हैं। अब इस एयरपोर्ट पर कांग्रेस की तरफ से नाम रखने पर तर्क दिया गया है। पूर्व रेल मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन बंसल ने केंद्र सरकार से मांग की है कि चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम तुरंत प्रभाव से बदलकर शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाए।
बंसल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह मामला कई सालों से बिना किसी कारण से लटक रहा है। जबकि 23 मार्च को उनके अलावा सुखदेव और राजगुरू का 86 वां शहीदी दिवस है। ऐसे में सरकार को इस मामले पर जल्द ही घोषणा कर देनी चाहिए। यह सही समय है कि शहीद भगत सिंह को राष्ट्र की तरफ से सच्ची श्रद्धांजली होगी।