{"_id":"a664fe5244a007fae05018bdfec2a7ee","slug":"patients-presents-cultural-programme-at-fortis","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब घुटने के मरीज नाचे तो दंग रह गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब घुटने के मरीज नाचे तो दंग रह गए लोग
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 16 Jan 2014 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोर्टिस की ओर से सेक्टर-17 स्थित प्लाजा होटल में फ्रेंड्स ऑफ फोर्टिस मीट का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन रेलवे सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन और पैरा मिलेट्री फोर्स से रिटायर्ड पर्सनल एसोसिएशन ने किया।
आयोजन में 500 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया। स्थानीय सांसद पवन कुमार बंसल बतौर मुख्य अतिथि, जबकि लोक गायक पम्मी बाई ने बतौर गेस्ट ऑफ आनर शिरकत की।
इस मौके पर पवन बंसल ने मरीजों के साथ भंगड़ा किया। फोर्टिस मोहाली के डिपार्टमेंट ऑफ ऑर्थोपेडिक्स एंड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट के डायरेक्टर डॉ. हरसिमरन सिंह ने ज्वाइंट रिप्लेसमेंट की आधुनिक तकनीकों और उसके फायदों के बारे में बताया। कार्यक्रम का आकर्षण भंगड़ा विद ए डिफरेंस रहा।
विज्ञापन
इसमें अपने हिप्स और घुटनों की सर्जरी करा चुके मरीजों ने जोशीले अंदाज में भांगड़ा और गिद्दा डाला। पारंपरिक वेशभूषा में सजे इन कलाकारों, जिनमें ज्यादातर की उम्र 50 से 60 साल के आसपास थी। इस दौरान पवन कुमार बंसल और पम्मी बाई भी खुद को नहीं रोक पाए और उन्होंने भी भांगड़े का लुत्फ उठाया।
इस मौके पर एक मरीज के आधार पर नाटक का भी प्ले किया गया। इसमें बताया गया कि एक महिला को 16 साल की उम्र में र्यूमेटाइड आर्थराइटिस यानी गठिया से से पीड़ित थी। उसका चलना-फिरना मुश्किल हो गया था।
40 साल की उम्र में वह फोर्टिस पहुंची। तीन साल पहले डॉ. हरसिमरन सिंह ने उसका इलाज किया और वह चलने-फिरने लगी। डॉ. सिंह के मुताबिक ,मोटापे और बैठकर काम करने की आदत ने पंजाबियों को भी गठिया का शिकार बना दिया है। पांच लाख से भी ज्यादा पंजाबी गठिया की चपेट में हैं।
फोर्टिस हेल्थकेयर में रीजनल डायरेक्टर नार्थ कर्नल एचएस चहल ने बताया कि इस आयोजन में ऐसे मरीजों की सक्रिय सहभागिता डॉक्टरों के महारथ के बड़े सबूत हैं।