फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patient admitted in civil hospital commits suicide in Khanna

Khanna: सरकारी अस्पताल में दाखिल मरीज ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, डर के कारण उठाया कदम

Sat, 11 May 2024 10:17 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 May 2024 10:17 AM IST
सार

कुछ दिन पहले कुलविंदर सिंह गांव में दुकान पर सामान लेने गया था, जहां उसे तीन नौजवानों ने गालियां निकाली। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ झगड़ा किया। तीनों ने उस पर तेज धार हथियार से हमला कर दिया था। आरोपी उसे लगातार धमका रहे थे।

विज्ञापन
Patient admitted in civil hospital commits suicide in Khanna
मृतक कुलविंदर सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

खन्ना के सरकारी अस्पताल के जनरल वार्ड में दाखिल एक मरीज कुलविंदर सिंह निवासी रसूलड़ा ने शुक्रवार देर रात अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मृतक की बहन रेखा और जीजा ने बताया कि कुछ दिन पहले कुलविंदर सिंह गांव में दुकान पर सामान लेने गया था, जहां उसे तीन नौजवानों ने गालियां निकाली। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ झगड़ा किया। तीनों ने उस पर तेज धार हथियार से हमला कर दिया था, जिसमें उसके हाथ और मुंह पर चोट आई थी। परिजनों ने बताया कि हमलावर खुद भी सिविल अस्पताल में दाखिल हो गए थे।
विज्ञापन


मृतक के जीजा ने बताया कि सिविल अस्पताल में भी हमलावर उसके साले को जान से मारने की धमकियां देने से बाज नहीं आ रहे थे। उन्होंने पूरे मामले के बारे में पुलिस को बताकर कार्रवाई करने को कहा था। लेकिन हमलावरों की धमकियों से उसका साला इतना डर गया था कि उसने तीसरी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया है। परिजनों ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed