फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patiala News in Hindi: Ishita tops Punjab in NEET

नीट में नाभा की इशिता पंजाब टॉपर, देश में 24वीं रैंक, दूसरे स्थान पर भूमित का कब्जा

Sun, 18 Oct 2020 02:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 18 Oct 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
Patiala News in Hindi: Ishita tops Punjab in NEET
इशिता गर्ग और दूसरी तस्वीर में भूमित अपने माता-पिता के साथ।

नाभा की रहने वाली इशिता गर्ग (18) ने नीट में 720 में से 706 अंक लेकर पंजाब में टॉप किया है। वहीं ऑल इंडिया 24वां रैंक हासिल किया है। वहीं भूमित गोयल ने पंजाब में दूसरा और देश में 32वां स्थान प्राप्त किया।  इशिता का सपना अपने माता-पिता की तरह डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा करना है। वह कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं। भूमित सर्जन बनना चाहते हैं।

विज्ञापन


इशिता गर्ग के पिता डॉ. सुमित और मां डॉ. दिव्या गर्ग ने कहा कि वह बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी बेटी के लिए जो सपना देखा था, वह पूरा हो गया। जैसे ही शुक्रवार देर शाम नीट का रिजल्ट आया, घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया। इशिता ने बताया कि वह अपने माता-पिता की तरह डॉक्टर बनना चाहती है। 
विज्ञापन


वह शुरू से ही इस सपने को ध्यान में रखकर कोचिंग भी ले रही थीं। इशिता ने बताया कि वह रोजाना नौ से 10 घंटे पढ़ती थीं। साथ ही सोशल मीडिया से भी दूरी बनाए रखी। इशिता 12वीं कक्षा में जिले में टॉप कर चुकी हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज गोयल और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. आरती गोयल के बेटे भूमित सर्जन बनना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed