फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patiala MP Preneet Kaur joins BJP

Punjab: भाजपा में शामिल हुईं कांग्रेस सांसद परनीत कौर, पटियाला से लड़ सकती हैं लोस चुनाव

Thu, 14 Mar 2024 02:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 14 Mar 2024 02:48 PM IST
सार

कांग्रेस की निलंबित सांसद परनीत कौर गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गईं, वह पटियाला से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। उनके पति पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और बेटी जयइंद्र कौर पहले ही पार्टी का दामन थाम चुके हैं। पिछले कुछ समय से परनीत कौर भाजपा के कार्यक्रमों में शामिल भी हो रही थीं तभी से उनके पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं थीं।

विज्ञापन
Patiala MP Preneet Kaur joins BJP
भाजपा में शामिल हुईं परनीत कौर। - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस से निलंबित लोकसभा सांसद एवं पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश का भविष्य सुरक्षित है। परनीत ने इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। चार बार सांसद रहीं परनीत कौर को भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी बना सकती है।

विज्ञापन


पटियाला से चार बार की सांसद और पूर्व विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर को पिछले साल कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कांग्रेस ने निलंबित कर दिया था। इसके बाद उनके पति पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आलाकमान को शिकायत भेजकर परनीत कौर पर भाजपा की मदद करने के लिए पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में शामिल होने के बाद परनीत ने पार्टी के साथ काम करने का मौका देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और संपूर्ण भाजपा परिवार का धन्यवाद किया। मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए परनीत ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे देश का भविष्य उनके (मोदी के) नेतृत्व और नीतियों के तहत सुरक्षित रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत जैसी पहल देश के भविष्य को आकार दे रही है और इसकी सुरक्षा और उन्नति सुनिश्चित कर रही है।

जेपी नड्डा से उनके आवास पर की मुलाकात

भाजपा में शामिल होने के मौके पर पंजाब के भाजपा प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और भाजपा की पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, विनोद तावड़े, तरुण चुघ और मुख्य प्रवक्ता अनिल भी मौजूद रहे।

परनीत कौर का भाजपा में स्वागत करते हुए तावड़े ने कहा कि उन्होंने अब तक विभिन्न पदों पर जो काम करते हुए अपनी क्षमता साबित की है। बाद में परनीत कौर ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मौके उनकी बेटी एवं भाजपा पंजाब महिला मोर्चा की अध्यक्ष जयइंदर कौर और पंजाब महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मनीषा गुलाटी भी मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed