{"_id":"6150de668ebc3e09f0590d5d","slug":"patiala-and-amritsar-teams-reached-the-final-chandigarh-news-pkl428129035","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला और अमृतसर की टीमें फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला और अमृतसर की टीमें फाइनल में पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट सीनियर वनडे टूर्नामेंट में पटियाला और अमृतसर की टीमों ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। दोनों टीमों के बीच 7 अक्तूबर को आईएस बिंद्रा स्टेडियम पीसीए मोहाली में खेला जाएगा।
दिन का पहला सेमीफाइनल मुकाबला ध्रुव पांडव स्टेडियम पटियाला और नवांशहर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नवांशहर की पूरी टीम 37.3 ओवर में 112 रन पर ऑलआउट हो गई। रवि शर्मा ने 4 चौकों की मदद से 32 रन बनाए। अमनदीप ने 24 रन, करण भट्टी ने 34 नाबाद रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कुलजीत सिंह ने 17 रन देकर दो, अकुल पांडव ने 15 रन देकर चार, आर्यमन सिंह ने 30 रन देकर तीन और करन कालिया ने 12 रन देकर एक विकेट चटकाया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पटियाला ने 16.2 ओवर में 116 रन बनाकर मैच जीत लिया। सनवीर सिंह ने सबसे अधिक 64 रन (नाबाद) बनाए। जीवनजोत सिंह ने 43 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में नवांशहर से जतिंदर और उज्ज्वल ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
दिन का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अमृतसर और मोहाली की टीमों के बीच गांधी ग्राउंड अमृतसर में खेला गया। इस मुकाबले में अमृतसर ने मोहाली को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले खेलते हुए मोहाली की पूरी टीम 49.2 ओवर में 240 रन पर सिमट गई। विश्वनाथ ने 133 गेंदों पर शतक जमाते हुए 118 रन की पारी खेली। प्रभनूर भल्ला ने 35 और अभिजीत गर्ग ने 27 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कमल पासी ने 45 रन देकर चार, अभिनव शर्मा, रोहित कुमार, विनय चौधरी और अश्विनी ने एक-एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमृतसर की टीम ने 40.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम से अभय ने शतक जमाते हुए 101 रन (नाबाद) बनाए। वहीं शरद लुंबा ने भी शतक जमाते हुए 100 रन बनाए। गेंदबाजी में मोहाली से बरिंदर सरन एक विकेट चटकाने वाले एकमात्र गेंदबाज रहे।
अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।