खुलासा: FB पर दामिनी की फ्रेंडलिस्ट में हैं कई और ‘रंजीत’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को अमेरिका की पत्रकार बताकर बठिंडा के एयरफोर्स कर्मी केके रंजीत से खुफिया जानकारी हासिल करने वाली दामिनी मैकनॉट के संपर्क में कई और महत्वपूर्ण लोग भी थे।
इन लोगों से उसे भारत के मुख्य स्थानों के बारे में जानकारियां मिल सकती थीं। दिल्ली पुलिस और इंटेलिजेंस की टीम को यह जानकारी पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने वाली दामिनी मैकनॉट का फेसबुक प्रोफाइल खंगालने से मिली है।
दामिनी मैकनाट ने फेसबुक के जरिए बठिंडा एयरफोर्स के कर्मी केके रंजीत से पहले दोस्ती की। इसके बाद में उसे खुद को अमेरिका से एक मैगजीन की पत्रकार बताकर रंजीत से एयरफोर्स और सेना से जुड़ी अन्य अहम जानकारियां हासिल की और पाकिस्तान खुफिया एजेंसी को दे दी। दिल्ली पुलिस के रंजीत को गिरफ्तार करने के कुछ दिन बाद ही पठानकोट में एयरबेस पर आतंकी हमला हो गया।
दामिनी ने खुद को बताया था अमेरिका की पत्रकार
पठानकोट में एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद से ही इंटेलिजेंस और सुरक्षा बलों की नींद उड़ी हुई है। हालांकि दामिनी किन लोगों के संपर्क में थी, पुलिस सुरक्षा के लिहाज के चलते उनके बारे में कोई खुलासा नहीं कर रही है।
सूत्रों की माने तो दामिनी ने रंजीत के साथ कौन से मोबाइल नंबर से कितनी बार बात की और वो नंबर कहां का था, इस बारे में भी पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है।
सूत्रों के मुताबिक जैसे ही दामिनी को रंजीत की गिरफ्तारी के बारे में पता चला तो उसने तुरंत अपने फेसबुक अकाउंट को बंद करने की कोशिश भी की थी। हालांकि वह कामयाब नहीं हो पाई और दिल्ली पुलिस ने तकनीकी माहिरों के साथ मिलकर उसके एकाउंट को खंगालना शुरू कर दिया।