फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   pathankot, pathankot terror attack, high alert in punjab, punjab police, punjab govt, punjab

आतंकी हमले की आशंका, सुरक्षा बल सतर्क, सीमांत इलाकों में अलर्ट

Fri, 24 Jun 2016 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 24 Jun 2016 11:10 AM IST
विज्ञापन
pathankot, pathankot terror attack, high alert in punjab, punjab police, punjab govt, punjab
अस्पताल के बाहर सुरक्षा में खड़ी पुलिस टीम - फोटो : amar ujala
पठानकोट के आसपास आतंकी गतिविधियों की सक्रियता की आशंका के चलते पंजाब के सीमांत इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, इस बारे में खुफिया सूचना के बाद भले ही राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई हो, लेकिन पंजाब का सुरक्षा तंत्र इस बार ऐसे मामले में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहता।
विज्ञापन


यही कारण है कि पंजाब पुलिस ने सीमांत इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। खासकर पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर से लगते सूबे के गांवों में सुरक्षा बलों को सतर्कता बरतने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि पंजाब पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। एजेंसियों की सूचना के बाद सीमांत गांवों में सुरक्षा बल लगातार जांच कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में अतिरिक्त बलों को भी तैनात किया गया है। साथ ही सेना भी उनकी मदद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पठानकोट एयरबेस को फिर बना सकते हैं निशाना

pathankot, pathankot terror attack, high alert in punjab, punjab police, punjab govt, punjab
पठानकोट हमला - फोटो : Reuters
उल्लेखनीय है कि सुरक्षा एजेंसियों से इनपुट प्राप्त हुए हैं कि आतंकी फिर से पठानकोट एयरबेस को अपना निशाना बना सकते हैं। इस सूचना के बाद एजेंसियों के कान खड़े हो गए। सुरक्षा एजेंसियां सीमांत गांवों में गुज्जर और बंजारों पर विशेष नजर रखे हुए हैं। इनका पहनावा और रहन-सहन पाकिस्तानी आतंकियों से मिलता-जुलता है।

पिछली बार भी पठनाकोट एयरबेस पर हमला करने वाले आतंकियों के बारे में इनपुट थे कि वह जम्मू-कश्मीर और पंजाब की पाकिस्तान से लगती सीमा के रास्ते देश में दाखिल हुए थे। इसके पहले भी कई बार पाकिस्तानी आतंकी कई बार जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के रास्ते पंजाब में पहुंचे थे।

इसी कारण इस बार सीमा पर खास नजर रखी जा रही है। सीमांत गांवों के थानों को अपने इलाकों में लगातार नाके लगाकर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed