फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patel statue_meeting_loh sangram smiti_bjp

पटेल की प्रतिमा निर्माण के लिए बैठक

Thu, 21 Nov 2013 05:27 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Nov 2013 05:27 PM IST
विज्ञापन
Patel statue_meeting_loh sangram smiti_bjp
भाजपा लौह संग्रह सहयोग समिति की बैठक पंजाब भाजपा कार्यालय, सेक्टर-37 में हुई। बैठक को भारतीय जनता किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने संबोधित किया।
विज्ञापन


किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि सरदार पटेल लौह पुरुष थे। पटेल ने आजादी के बाद छोटी-छोटी सैकड़ों रियासतों को देश में शामिल किया था।
विज्ञापन


गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको श्रद्धांजलि देने के लिए दुनियां की सबसे ऊंची 182 मीटर की प्रतिमा बनाने का संकल्प लिया है। सरदार पटेल किसान पुत्र थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए इस प्रतिमा के लिए देश भर के किसानों द्वारा खेती में उपयोग किए गए लोहे के टुकड़ों को एकत्रित करके प्रतिमा को बनाया जाएगा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों से लोहा इकट्ठा करेंगे।


इस बैठक में समिति के संयोजक पुरुषोत्तम महाजन, प्रदेश प्रवक्ता गुरप्रीत सिंह ढिल्लो, वेद प्रकाश जैन, नरेश महाजन, बलदेव राज राणा, पुष्पिन्द्र धवन, कृष्ण महाजन आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed