{"_id":"5eb3211b8ebc3e9050182785","slug":"passport-seva-kendra-started-in-green-and-orange-zone-chandigarh-news-pkl3744432163","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउनः चंडीगढ़ में ग्रीन व ऑरेंज जोन में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू, सरकार ने जारी किए दिशा निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउनः चंडीगढ़ में ग्रीन व ऑरेंज जोन में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू, सरकार ने जारी किए दिशा निर्देश
Thu, 07 May 2020 12:11 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के कारण हर कार्य प्रभावित हुआ है। इसी में पासपोर्ट का कार्य भी है लेकिन अब विदेश मंत्रालय ने आवेदकों को कुछ राहत दी है। ग्रीन व ऑरेंज जोन में आए जिलों में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू कर दिए गए हैं। यह व्यवस्था बुधवार से ही लागू हो गई है। बाकी रेड जोन में यह व्यवस्था फिलहाल शुरू नहीं होगी।
इसके अलावा आवेदकों से कहा गया है कि वह संबंधित विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपनी मुलाकात का समय बढ़वा सकते हैं। इस बार इसके लिए छूट दान की गई है। इसी के साथ पासपोर्ट कार्यालय की ओर से कहा गया है कि अरोग्य सेतु एप को सभी लोग डाउनलोड करें।
साथ ही कोरोना से अपनी सुरक्षा के लिए मास्क लगाने व सैनिटाइजर का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। मालूम हो कि पंजाब व हरियाणा में कई पासपोर्ट सेवा केंद्र संचालित हैं। यह चंडीगढ़ पासपोर्ट कार्यालय के अधीन हैं।