फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Passengers upset due to trains cancelled In Pathankot

पंजाबः पांच ट्रेनें हुई रद्द और छह ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट, स्टेशन पर परेशान होते रहे यात्री

Wed, 20 Nov 2019 12:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 Nov 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to trains cancelled In Pathankot
रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री। - फोटो : अमर उजाला

पठानकोट-जम्मूतवी रेल सेक्शन के बीच चल रहे निर्माण कार्य की वजह से मंगलवार को पांच ट्रेनों को कैंसल कर दिया गया। छह ट्रेनों को पठानकोट सिटी व कैंट से वापस भेज दिया गया। वहीं बीच रास्ते टर्मिनेट की गई ट्रेनों के यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे की ओर से बसों का कोई इंतजाम न होने के कारण यात्री आटो व टैक्सी के सहारे बस स्टैंड तक पहुंचे। 

विज्ञापन


बेगमपुरा व चेन्नई एक्सप्रेस से पठानकोट पहुंचे यात्री निशांत, मनोज कुमार व यशपाल ने बताया कि ट्रेनों को डायवर्ट करने संबंधी मोबाइल पर जानकारी तो मिल गई थी। बावजूद इसके उन्हें बस स्टैंड तक जाने के लिए अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ेंगे। वह सांबा व कठुआ के रहने वाले हैं और कैंट से अब दोपहर बाद ट्रेन होने की वजह से उन्हें बस स्टैंड या बाईपास तक ऑटो पर जाना मजबूरी है।

विज्ञापन

फिरोजपुर रेल डिवीजन की ओर से जारी सूचना के तहत मेगा ब्लाक के चलते मंगलवार को वाराणसी से जम्मूतवी जाने वाली (12237) बेगमपुरा एक्सप्रेस, चेन्नई से कटड़ा जाने वाली (16031) चेन्नई एक्सप्रेस, मुंबई से कटड़ा जाने वाली (12471) स्वराज को पठानकोट कैंट से वापस भेजा गया। सिटी स्टेशन पर अहमदाबाद से कटड़ा जाने वाली (19415) अहमदाबाद एक्सप्रेस, अहमदाबाद से जम्मूतवी जाने वाली (19223) सोमनाथ एक्सप्रेस, बठिंडा से जम्मूतवी जाने वाली (19225) को सिटी स्टेशन से ही वापस गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

इसी प्रकार गुवाहाटी से कटरा जाने वाली (15655) कामाख्या-कटरा, कटरा से इंदौर जाने वाली (12920) मालवा सुपरफास्ट, भागलपुर से कटरा जाने वाली (15098), पठानकोट से ऊधमपुर जाने वाली डीएमयू (74909) और ऊधमपुर से पठानकोट आने वाली डीएमयू (74910) को मंगलवार रेलवे की ओर से कैंसल किया गया। चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर पठानकोट राजिंद्र कुमार लौ ने कहा कि जिन ट्रेनों को पठानकोट सिटी व कैंट पर रोका गया है उन यात्रियों को मोबाइल पर मैसेज के जरिए सूचित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed