फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Passengers create noise on find died rat in Shatabdi

जब शताब्दी में मरा चूहा तो यात्रियों ने जमकर काटा बवाल

Tue, 07 Feb 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Feb 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
Passengers create noise on find died rat in Shatabdi
शताब्दी ट्रेन - फोटो : Demo Pic

नई दिल्ली से चंडीगढ़ तक चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों को दुर्गंध के साथ सफर करने को मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन


शिकायत करने के बावजूद यात्रियों को राहत नहीं मिली। नई दिल्ली स्टेशन से ट्रेन पौना घंटा लेट चली बावजूद सफाईकर्मी नहीं पहुंचे।

ऐसे में यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया और इस मामले की शिकायत ट्रेन सुपरिटेंडेंट से की। चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों ने मरे हुए चूहे के साथ सफर करना पड़ा।

45 मिनट देरी से पहुंची ट्रेन

Passengers create noise on find died rat in Shatabdi
train - फोटो : pti

जानकारी के अनुसार इस ट्रेन के ई-1 कोच में चूहा मरा हुआ था जिसकी बदबू से यात्रियों का बैठना दूभर हो गया था।

ट्रेन में परेशान यात्रियों ने ट्रेन सुपरिटेंडेंट से इस मामले की शिकायत की। शिकायत मिलते ही ट्रेन सुपरिटेंडेंट ने मेंटेनेंस विभाग को इसकी जानकारी दी। लेकिन ट्रेन चलने तक भी कोई नहीं पहुंचा। 

जबकि ट्रेन निर्धारित समय शाम 5:15 बजे की जगह 45 मिनट की देरी से शाम 6 बजे नई दिल्ली स्टेशन से चली। इस दौरान यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed