फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   passenger train saved to derail on delhi ambala railway track due to lineman at sonipat

सोनीपत: बेपटरी होने से बची ट्रेन, हादसा होता तो हजारों मारे जाते

Fri, 30 Dec 2016 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Fri, 30 Dec 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
passenger train saved to derail on delhi ambala railway track due to lineman at sonipat
सोनीपत में पैसेंजर ट्रेन डीरेल होने से बची
अंबाला-दिल्ली ट्रैक के बीच कानपुर जैसा ट्रेन हादसा होने से बच गया। लाइनमैन की सूझबूझ ने हजारों जानें बचा लीं। घटना सोनीपत की है।  रेलवे स्टेशन पर वीरवार सुबह उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर मालगोदाम के नजदीक ट्रैक का एक 3 फुट का टुकड़ा ठंड के चलते क्रेक हो गया।
विज्ञापन


गनीमत ये रही कि जब तक सोनीपत रेलवे स्टेशन से कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर चल पाती तभी लाइनमैन रविन्द्र ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेक में दरार आने की सूचना स्टेशन मास्टर को तुरंत दे दी और पैसेंजर गाड़ी को भी करीब सवा घंटा तक खड़े रखा। जिससे बड़ा हादसा होने से पहले टाल दिया गया। गाड़ी संख्या 64452 कुरूक्षेत्र-दिल्ली जं. पैसेंजर ट्रेनरोजाना की तरह गुरुवार को अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर चल रही थी।
विज्ञापन


सोनीपत रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 34 मिनट देरी से 8:46 बजे पहुंची थी। अगले एक मिनट बाद जब ट्रेन को सोनीपत रेलवे स्टेशन से दिल्ली की तरफ रवाना करने की तैयारी थी तो उसी लाइन को चैक कर रहे लाइन मैन रविंद्र की नजर कै्रक हुई पटरी पर पड़ गई। तभी उसने इंसानियत को समझते हुए सजगता के चलते क्रैक हुई लाइन की सूचना स्टेशन मास्टर को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लाइनमैन रविंद्र की सूझबूझ के चलते हजारों जिंदगियां बच गई। अन्यथा उस समय लाइन मैन न होते होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

लाइन को ठीक करने के लिए 38 मिनट तक खड़ी रखी ट्रेन

passenger train saved to derail on delhi ambala railway track due to lineman at sonipat
सोनीपत में पैसेंजर ट्रेन डीरेल होने से बची
हादसा टलने के बाद रेलवे लाइन को ठीक करने के लिए 38 मिनट तक गाड़ी संख्या 64452 कुरूक्षेत्र-दिल्ली जं. पैसेंजर ट्रेन को सोनीपत रेलवे स्टेशन पर खड़ा रखा गया। इस दौरान अंबाला की तरफ से आने वाली सभी गाडिय़ों को प्लेटफार्म नं. 2 व 3 से गुजारा गया। रेल कर्मियों ने 38 मिनट में अस्थाई रूप से लाइन को चालू कर आधा घंटा देरी से खड़ी केडीएम पैसेंजर को सुबह 9:24 बजे दिल्ली की तरफ रवाना किया गया।

पैसेंजर गाड़ी के प्रभावित होने से यात्री रहे परेशान
ट्रेक में क्रेक मिलने पर पैसेंजर गाड़ी के प्रभावित होने से रेलयात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पैसेंजर ट्रेन में सवार दैनिक यात्री उतरकर अंबाला की ओर से आ रहे अन्य ट्रेनों में मजबूरी में सवार होना पड़ा।

गाड़ी को रवाना करने के बाद 20 फुट के टुकड़े को जोड़ा
गाड़ी संख्या 64452 कुरूक्षेत्र-दिल्ली जं. पैसेंजर ट्रेन के जाने के बाद रेल कर्मचारी स्थाई रूप से लाइन को ठीक करने के लिए दोपहर बाद तक लगे रहे। दो लाइनों को आपस में जोडऩे वाले ज्वाइंट से करीब 3 फुट का टुकड़ा पूरी तरह से क्रैक हो गया था।

उस टुकड़ा को हटाकर वहां पर करीब 20 फुट का टुकड़ा डाला गया। रेलवे लाइन को ठीक करने के लिए रेलवे कर्मचारी गुरुवार दोपहर बाद तक जुटे रहे। ट्रैक ठीक होने के बाद ट्रेनों का अवागमन फिर से सुचारू रूप से शुरू हो गया है।

सुबह जब केडीएम पैसेंजर प्लेटफॉर्म नं. 1 पर खड़ी थी, तभी रविंद्र की-मैन ने ट्रैक में दरार देखी और इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। जिसके बाद हादसा होते होते बच गया।  
- विजय सिंह, स्टेशन अधीक्षक, सोनीपत

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed